
चंडीगढ़ । पंजाब के कई शहरों में ईसाई धर्म के प्रचार केंद्र चलाकर सत्संगत के माध्यम से लोगों का इलाज करने वाले पादरी बजिंदर पास्टर को मोहाली की अदालत ने दुष्कर्म के आरोप में दोषी करार दिया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!ये खबर भी पढ़ें : CG NEWS : नवा रायपुर में अब ई-बसें चलेंगी, रायपुर से कनेक्टिविटी होगी आसान
अदालत ने शुक्रवार को यह फैसला सुनाया। पादरी को एक अप्रैल को सजा सुनाई जाएगी। जालंधर के पादरी बजिंदर सिंह पर जीरकपुर की एक महिला से यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे।
ये खबर भी पढ़ें : Raipur News, Chhattisgarh News, Epaper, Daily Hindi Morning Newspaper

महिला से रेप करने के मामले में नामजद पास्टर बजिंदर सिंह बीते सोमवार को अदालत में पेश हुआ था। उस दिन की पेशी के बाद कोर्ट ने फैसले को सुरक्षित रख लिया था। शुक्रवान को केस की सुनवाई हुई और पादरी को दोषी करार दिया।
ये खबर भी पढ़ें : फेफड़ों को स्वस्थ रखने के लिए लाइफस्टाइल में लाएं बदलाव
मोहाली जिले के जीरकपुर की पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर पादरी बजिंदर सिंह समेत कुल 7 लोगों पर केस दर्ज किया था। केस में पादरी के साथ अकबर भट्टी, राजेश चौधरी, सुच्चा सिंह, जतिंदर कुमार, सितार अली और संदीप उर्फ पहलवान को नामजद किया गया था। इस मामले में पादरी की पहले भी गिरफ्तारी हो चुकी है।
ये खबर भी पढ़ें : TVS Jupiter Vs Honda Activa : कौन है बेहतर ? – Pratidin Rajdhani

