RADA
जॉब - एजुकेशन

JOB NEWS: आंगनबाड़ी सहायिका के पदों पर भर्ती, जानिए कब तक कर सकते है आवेदन…

अंबिकापुर। अगर आप भी आंगनबाड़ी में सरकारी नौकरी करना चाहते हैं तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल एकीकृत बाल विकास परियोजना लुण्ड्रा के परियोजना अधिकारी ने बताया कि आंगनबाड़ी सहायिका के 02 रिक्त पदों पर भर्ती हेतु इच्छुक एवं पात्र महिला अभ्यर्थियों से 24 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन पत्र विभागीय वेबसाइट https://aww.e-bharti.in/ के माध्यम से भरे जाएंगे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रिक्त पदों में चन्द्रडीपा वार्ड के आंगनबाड़ी केंन्द्र अगासी चन्द्रडीपा में आंगनबाड़ी सहायिका के 01 पद एवं खालपारा वार्ड में आंगनबाड़ी केंन्द्र सिलसिला खालपारा में आंगनबाड़ी सहायिका के 01 पद भर्ती की जानी है। उन्होंने बताया कि उक्त पदों पर केवल महिला ही आवेदन कर सकती है। नियुक्ति की शर्तों एवं अहर्ताओं के संबंध में परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना लुण्ड्रा कार्यालय, जनपद पंचायत लुण्ड्रा, पंचायत भवन के सूचना पटल पर देखी जा सकती है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका