RADA
छत्तीसगढ़
Trending

पत्रकार मुकेश हत्याकांड मामला : गठित एसआईटी ने एक हजार पन्नों की चार्जशीट किया पेश

बीजापुर । पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्या मामले में एसआईटी की टीम ने आज एक हजार से अधिक पन्नों की चार्जशीट, बीजापुर व्यवहार न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है। इस चार्जशीट में 70 से अधिक गवाहाें के बयान दर्ज हैं। सुरेश के भाई रितेश, दिनेश और सुपरवाइजर महेंद्र रामटेके को गिरफ्तार करने के तीन दिन बाद हैदराबाद से मुख्य आरोपित सुरेश को गिरफ्तार किया गया था। इस हत्याकांड़ के सभी 4 आरोपित जगदलपुर जेल में निरूद्ध हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ये खबर भी पढ़ें : बॉलीवुड दीवाज़ के पर्पल सूट्स – स्टाइल जो आपका दिल जीत ले

ये खबर भी पढ़ें : आपके Budget रखते हुए ख्याल  TATA TIAGO – स्टाइल, सेफ्टी  के साथ

गठित एसआईटी के प्रमुख बीजापुर के एएसपी मयंक गुर्जर ने कहा कि पूरी जांच के दौरान डिजिटल और फिजिकल साक्ष्य को बारीकी से देखा गया है। हमारी पूरी कोशिश है कि चारों आरोपितों को न्यायालय के माध्यम से सख्त से सख्त सजा मिले।

ये खबर भी पढ़ें : निगम जोन 2 में होली मिलन समारोह, सभापति सूर्यकांत राठौड़ ने दी शुभकामनाएं

उल्लेखनीय है कि 1 जनवरी 2025 की रात षड्यंत्र पूर्वक युवा पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या कर शव को सेप्टिक टैंक में चुनवा दिया गया था। 2 जनवरी को मुकेश के भाई युकेश ने कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 3 जनवरी की देर शाम मोबाइल लोकेशन के आधार पर मुख्य आरोपित सुरेश चंद्राकर के चट्टान पारा स्थित बाड़ा से पुलिस ने शव को सेप्टिक टैंक से बरामद किया था। इस मामले में राज्य सरकार ने एसआईटी जांच के आदेश दिए थे।

ये खबर भी पढ़ें : घी के साथ इन चीजों का मेल, सेहत के लिए बिगाड़े खेल

मामला गंगालूर से मिरतुर 100 करोड़ रुपये की लागत वाली सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार से जुड़ा था। मुकेश चंद्राकर के द्वारा खबर प्रकाशित करने के बाद से बाद से खफा सुरेश चंद्रकार ने हत्या की साजिश रची थी। उसने अपने भाई व सुपरवाइजर के जरिए प्लानिंग के तरह मुकेश चंद्रकार की हत्या कर दी गई।

ये खबर भी पढ़ें : इस Weekend आपके परिवार के साथ देखें ये शानदार मूवी

इस मामले पर पत्रकारों ने सरकार से उचित कार्रवाही की मांग की और आरोपितों को सख्त सजा देने की मांग के बाद पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कर दिया। जिस घर से मुकेश का शव बरामद हुआ था, एसआईटी ने उसे सील कर रखा है।

ये खबर भी पढ़ें : AC चालू करने से पहले ज़रूरी बातें

पत्रकार मुकेश की हत्या के बाद से मुख्य आरोपित सुरेश चंद्राकर की प्रापर्टी कुर्क करने की मांग की जा रही है। वहीं राज्य सरकार ने सुरेश के अवैध अतिक्रमण क्रशर प्लांट को हटाया था।

ये खबर भी पढ़ें : नैनीताल में घूमने के बेस्ट ठिकाने, ये यादें रहेंगी सुहाने

साथ ही सड़क निर्माण में घटिया स्तर का कार्य होने पर सभी कार्य निरस्त करने के अलावा इन्हें ब्लैक लिस्टेड किया गया। घटिया सड़क निर्माण के भ्रष्टाचार में शामिल पीडब्ल्यूडी के पूर्व ईई, एसडीओ सहित चार लोगों के विरुद्ध भी मामला दर्ज हुआ है। इन्हें दंतेवाड़ा न्यायालय से जमानत मिली है। सरकार ने इन चारों संलिप्त अधिकारियों को निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।

ये खबर भी पढ़ें : बेली फैट कम करने के लिए मेथी का उपयोग

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका