RADA
छत्तीसगढ़

बीपी शूगर कंट्रोल में देख मुस्कुराए पत्रकार

0 आंखों के बढ़े नंबर देखकर चिंता भी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

0 प्रेस क्लब में सदस्यों के लिए मेगा हेल्थ कैंप
रायपुर। बीपी सुगर कंट्रोल होने पर राहत की मुस्कान.. आंखों का नंबर बढ़ने पर माथे पर चिंता की लकीरें..। अवसर था रायपुर प्रेस क्लब में सदस्यों और उनके परिजनों के लिए मेगा हेल्थ कैंप के आयोजन का। शिविर में सैकड़ों की संख्या में रायपुर प्रेस क्लब के सदस्य और उनके परिजन स्वास्थ्य परीक्षण कराते नजर आए। रायपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष मोहन तिवारी के नेतृत्व में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के कार्यकाल का एक माह पूर्ण होने पर कैंप का आयोजन किया गया। प्रदेश के प्रख्यात चिकित्सक डॉ. देवेंद्र नायक ने इस कैंप का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ. मिथलेश चौधरी भी मौजूद रहे।

हेल्थ कैंप में आयुष्मान कार्ड बनाने की सुविधा भी दी गई। साथ ही साथ स्त्री रोग, शिशु रोग, अस्थि रोग, एमडी मेडिसिन, नाक कान गला, दंत रोग और सामान्य जांच की सुविधा उपलब्ध कराई गई। सदस्यों के लिए ब्लड टेस्ट, सोनोग्राफी, ईको टेस्ट की सुविधा भी उपलब्ध रही। सैकड़ों की संख्या में सदस्यों एवं उनके परिजनों ने मेगा हेल्थ कैंप में पहुंचकर जांच कराया। इस दौरान रायपुर प्रेस क्लब में पारिवारिक और भावनात्मक वातावरण भी नजर आया। हर कोई एक दूसरे से कुशलक्षेम पूछता नजर आया। वरिष्ठ पत्रकारों ने सबसे अधिक इस कैंप का लाभ लिया। बड़ी संख्या में उपस्थित होकर बीपी शुगर की जांच कराई। रायपुर पुलिस क्लब के अध्यक्ष मोहन तिवारी स्वास्थ्य जांच कराते नजर आए।

रायपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष मोहन तिवारी, महासचिव गौरव शर्मा, उपाध्यक्ष दिलीप साहू, कोषाध्यक्ष दिनेश यदु, सहसचिव निवेदिता साहू और भूपेश जांगड़े ने सभी सदस्यों और स्वास्थ्य परीक्षण के लिए पहुंची मेडिकल टीम के प्रति आभार प्रकट किया।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका