छत्तीसगढ़

प्रदेश में कल से तीन दिनों तक भारी बार‍िश होने की संभावना

रायपुर। राजधानी सह‍ित प्रदेश भर में कई दिनों तक हुई भारी बारिश के बाद बीते कुछ दिनों से प्रदेशवासियों को राहत मिली है। लेकिन कल से अब एक बार फिर प्रदेश में बदली-बारिश का सिलसिला प्रारंभ हो जाएगा। प्रदेश में 14 से 16 सितंबर तक बदली एवं भारी बारिश के आसार बन रहे हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ये खबर भी पढ़ें : महतारी वंदन योजना – महिलाओं के लिए मुश्किल समय का सहारा Pratidin Rajdhani

इस दौरान वर्षा का मुख्य क्षेत्र मध्य छत्तीसगढ़ रहेगा। दक्षिण प्रदेश में भी अच्छी बारिश है. लेकिन सरगुजा संभाग में विशेष प्रभाव नहीं पड़ेगा। इसके पूर्व आज शुक्रवार काे कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने के अलावा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना व्यक्त की गई है।बारिश थमते ही तापमान सामान्य से अधिक हो गया है। बारिश के बाद निकली तेज धूप चुभन भरी है। हालांकि कूलर चलाने की स्थिति अभी निर्मित नहीं हुई है। राजधानी रायपुर का अधिकतम तापमान सामान्य से 1.9 डिग्री अधिक 33 डिग्री रहा। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 0.1 डिग्री अधिक 24.7 डिग्री दर्ज किया गया।

ये खबर भी पढ़ें : सूर्य नमस्कार के लाभ – Pratidin Rajdhani

सबसे अधिक तापमान बलरामपुर में 34.1 डिग्री रहा। सबसे कम तापमान नारायणपुर में 20.1 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। बारिश संबंधित गतिविधियां प्रारंभ होने के बाद कल से तापमान में पुनः गिरावट संभावित है। इसके पहले गुरुवार को पेंड्रा और प्रेमनगर में 2 सेमी, बेलगहना, पाटन और सकोला में 1 सेमी बारिश दर्ज की गई। अन्य स्थानों में इससे कम बारिश अथवा हल्की बूंदाबांदी ही हुई।

ये खबर भी पढ़ें : वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि आप अपने घर में रखेंगे ये 7 चित्र – Pratidin Rajdhani

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका