RADA
छत्तीसगढ़

रायपुर नगर निगम मेयर कप क्रिकेट स्पर्धा में नगर निगम मुख्यालय टीम बनी विजेता

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

निगम मुख्यालय टीम ने जोन 4 की टीम को फाइनल में 38 रनों से किया पराजित

निगम मुख्यालय के लिए इमरान खान ने नाबाद 90 रन की चमकीली पारी खेली, 29 गेंद में 11 छक्के औऱ 4 चौक्के लगाए

विजेता निगम मुख्यालय टीम औऱ उपविजेता जोन 4 के खिलाडियों को एमआईसी सदस्यों, पार्षदों ने मैडल पहनाये

महापौर मीनल चौबे दिनांक 9 मार्च को नगर निगम मुख्यालय भवन में मेयर कप विजेता, उपविजेता टीमों को पुरस्कृत करेंगी

रायपुर – आज रात्रि 7 बजे से हुए रायपुर नगर पालिक निगम मेयर कप क्रिकेट स्पर्धा के फाइनल मैच में नगर निगम मुख्यालय की टीम ने जोन 4 की टीम को 38 rnon से हराकर स्पर्धा के फाइनल मैच जीत लिया औऱ मेयर कप क्रिकेट कप स्पर्धा की विजेता बनी मेयर कप क्रिकेट स्पर्धा की विजेता औऱ उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को रायपुर नगर निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे दिनांक 9 मार्च 2026 को पुरस्कृत करेंगी.
आज खेले गए स्पर्धा के फाइनल मैच में नगर निगम मुख्यालय की टीम ने पहले बल्लेबाजी की औऱ निर्धारित 12 सीमित ओवर मैच में 4 विकेट पर 155 रन बनाये. इसमें मुख्यालय टीम के इमरान खान ने मात्र 29 गेंदों पर 90 रनों की चमकीली पारी खेली अधीक्षण अभियंता इमरान खान ने 11 छक्कों औऱ 4 चौक्कों की सहायता से 90 रनों का योगदान दिया. इसके जवाब में 12 ओवर में नगर निगम जोन 4 की टीम 117 रन बना पायी औऱ मुख्यालय टीम से 38 रनों से पराजित हो गयी. अपर आयुक्त विनोद पाण्डेय की कप्तानी में नगर निगम मुख्यालय टीम ने मेयर कप के खिताब को जीत लिया.
इमरान खान बेस्ट बेट्समैन औऱ मैन ऑफ द मैच फाइनल मैच में घोषित किये गए, जबकि शुभम बेस्ट बालर बने.
नगर पालिक निगम खेलकूद औऱ युवा कल्याण विभाग के अध्यक्ष श्री नन्दकिशोर साहू ने एमआईसी सदस्य सर्वश्री महेन्द्र खोडियार, मनोज वर्मा, अवतार भारती बागल, दीपक जायसवाल, भोलाराम साहू, अमर गिदवानी, श्रीमती संजना संतोष हियाल, जोन 1 अध्यक्ष श्री गज्जू साहू, जोन 4 जोन अध्यक्ष श्री मुरली शर्मा, जोन 5 जोन अध्यक्ष श्री अम्बर अग्रवाल , पार्षद श्री अजय साहू, श्री आनंद अग्रवाल, अपर आयुक्त श्री विनोद पाण्डेय, उपायुक्त श्री जसदेव सिंह बाबरा, जोन 4 जोन कमिश्नर श्री अरुण ध्रुव, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, अभियंताओं, कर्मचारियों, खेलप्रेमी आमजनों की बड़ी संख्या में उपस्थिति के मध्य को मैडल फाइनल मैच की विजेता नगर निगम मुख्यालय टीम औऱ उपविजेता नगर निगम जोन 4 टीम के खिलाड़ियों को पहनाये.

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका