RADA
छत्तीसगढ़
Trending

कंचन गणेशानी ने रेट्रो क्वीन का खिताब अपने नाम किया

जतिन नचरानी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रायपुर के सृष्टि पलाजो में सावन उत्सव का रेट्रो थीम पर भव्य आयोजन

रायपुर। अवंति विहार स्थित सृष्टि पलाजो में सावन उत्सव बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। रेट्रो थीम पर आधारित इस आयोजन में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं और मनोरंजक खेलों ने सभी का मन मोह लिया।  वर्षा सोमानी को सावन क्वीन का खिताब दिया गया, जबकि कुंजन शाह ने फोटोजनिक फेस, आंचल लालवानी ने ब्यूटीफुल स्माइल, समृति जैन ने ब्यूटीफुल विथ ब्रेन और कंचन गणेशानी ने रेट्रो क्वीन का खिताब अपने नाम किया। कार्यक्रम का संचालन पूर्वा श्रीवास्तव ने कुशलता से किया, जिसकी सभी ने सराहना की। सृष्टि पलाजो की महिला सांस्कृतिक समूह की सदस्यों—पूर्णिमा करेचा, पूर्वा श्रीवास्तव, शिल्पा अग्रवाल, श्वेता चुड़ीवाला, प्रियंका गुप्ता, पूजा उत्तमचंदनी, नीलिमा अग्रवाल, सीमा शाह, निशा सांगणी, शीतल सेठीया, अंजना दुबे, अंजलि केडिया, मोना अग्रवाल और आंचल पंजवानी—ने इस आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। यह उत्सव न केवल सांस्कृतिक और सामाजिक एकता का प्रतीक बना, बल्कि महिलाओं को अपनी प्रतिभा और उत्साह दिखाने का अवसर भी प्रदान किया। रेट्रो थीम ने कार्यक्रम में पुरानी यादों को ताजा किया और सभी प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका