
खरोरा पुलिस की कार्रवाई: अवैध रूप से ले जाए जा रहे 45 कॉमर्शियल गैस सिलेंडर जब
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
रायपुर। गैस किल्लत की समस्या को देखते हुए थाना खरोरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 45 नग कॉमर्शियल गैस सिलेंडर जब्त किए हैं। यह सिलेंडर एक पिकअप वाहन क्रमांक CG 04 QK 6282 से बरामद किए गए। मामले में धारा-106 BNSS के तहत कार्यवाही की गई है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 25 मार्च को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम चिचोली स्थित शान-ए-पंजाब ढाबा के सामने तिल्दा-खरोरा मुख्य मार्ग पर एक पिकअप वाहन में बड़ी मात्रा में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर रखे हुए हैं और उन्हें बेचने के लिए ग्राहक की तलाश की जा रही है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
जांच के दौरान वाहन में एक इंडियन कंपनी का खाली सिलेंडर, 37 भरे हुए एवं 7 खाली छत्तीसगढ़ गैस कंपनी के सिलेंडर पाए गए। कुल 45 सिलेंडर गवाहों के समक्ष जब्त किए गए। वाहन चालक गिनेश्वर प्रसाद साहू एवं कंडक्टर लादूराम से दस्तावेज प्रस्तुत करने कहा गया, परंतु वे कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके।
पुलिस ने पिकअप वाहन सहित सिलेंडरों को जब्त कर लिया, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 10 लाख 74 हजार रुपये आंकी गई है। मामले की अग्रिम वैधानिक कार्रवाई के लिए खाद्य विभाग को सौंप दिया गया है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत शुक्ला (ग्रामीण) के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी (विधानसभा) वीरेन्द्र चतुर्वेदी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी खरोरा के नेतृत्व में की गई।
पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई से अवैध गैस कारोबार पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।


