RADA
अपराध
Trending

बीती रात रायपुर में युवती की मिली सड़ी गली लाश, जांच में जुटी पुलिस 

रायपुर। राजधानी रायपुर में शनिवार की देर शाम काे युवती की सड़ी गली लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। युवती की लाश से पूरे कपड़े गायब थे, धड़ सिर भी अलग था। जब लाेगाें की नजर कुत्ते के मुंह में शव का अंग देखा ताे लाेग दंग रह गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल कर आगे की कार्रवाई में जुटी है। मामला राजेन्द्र नगर पुलिस थाना क्षेत्र का है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसारी कलर्स मॉल के पास सन एंड सन बिल्डर कंपनी की अंडर कंस्ट्रक्शन साइट है। शनिवार शाम को यहां से तेज बदबू आने की सूचना पुलिस को मिली। मौके पर जब पुलिस पहुंची तो उसे एक इंसानी खोपड़ी मिली। आस-पास के लोगों ने बताया कि खोपड़ी को कुत्तों ने लाया है। इसके बाद जब पुलिस की टीम अंडर कंट्रक्शन बिल्डिंग के अंदर घुसी तो वहां पर उसे मलबे में दबी सड़ी गली लाश मिली। इसके बाद पुलिस ने तत्काल मेडिकल टीम और फॉरेंसिक एक्सपर्ट को बुलाया। फोरेंसिक टीम ने जांच के बाद युवती की उम्र करीब 25 से 30 साल के बीच बताया है। पुलिस की टीम ने कपड़ो के आधार पर युवती की शिनाख्ती का प्रयास कर रही है। साथ ही पुलिस आसपास के थानों में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी जांच कर रही है ताकि किसी तरह का सुराग मिल सके। फिलहाल पुलिस मामले को जल्द सुलझाने की कोशिश कर रही है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका