RADA
पंजाब
Trending

पंजाब विवि के छात्रों पर लाठीचार्ज, सीनेट चुनाव की कर रहे हैं मांग

चंडीगढ़ । पंजाब यूनिवर्सिटी में सीनेट चुनाव की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस ने जमकर लाठीचार्ज किया। इस घटना के बाद चंडीगढ़ में माहौल तनावपूर्ण बन गया है। पंजाब विवि की तरफ जाने वाले सभी रास्तों पर नाकाबंदी की गई है। इस घटनाक्रम के बाद विद्यार्थियों ने गुरुवार से संघर्ष और तेज करने का ऐलान किया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ये खबर भी पढ़ें : भारत की इन जगहों के नाम सुनपर पीट लेंगे माथा – Pratidin Rajdhani

ये खबर भी पढ़ें : विराट कोहली के जन्मदिन पर अनुष्का शर्मा ने शेयर की खास तस्वीर

सीनेट चुनाव की मांग को लेकर बुधधार काे विद्यार्थियों ने उप-कुलपति का आवास घेरने का कार्यक्रम बनाया था। विद्यार्थी एकत्र होकर वहां के लिए निकल पड़े थे।

ये खबर भी पढ़ें : कन्फ्यूजन खत्म! बड़े काम का है गूगल मैप्स का टेक फ्लाईओवर फीचर

इस बीच विद्यार्थियों ने वीसी आवास की तरफ जाने की बजाए लॉ ऑडिटोरियम की तरफ हल्ला बोल दिया, जहां पंजाब विजन 2047 प्रोग्राम चल रहा था। इसमें पंजाब के कई मंत्री, बिजनेसमैन और कई प्रमुख लोग पहुंचे थे। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन स्टूडेंट्स पीछे हटने के पक्ष में नहीं थे।

ये खबर भी पढ़ें : मेकाहारा हस्पताल में लगी आग कांच तोड़कर मरीज को निकाला बाहर

इस मौके पुलिस और यूनिवर्सिटी की सिक्योरिटी उन्हें रोकने में लग गई। आखिर में पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज कर उन्हें पीछे खदेड़ा। लाठीचार्ज

ये खबर भी पढ़ें : राज्यपाल रमेन डेका के मुख्य आतिथ्य में आज होगा राज्योत्सव के कार्यक्रमों का शुभारंभ

में कुछ स्टूडेंट्स घायल हुए हैं। लाठीचार्ज के बाद स्टूडेंट्स और भड़क़ गए। इसके बाद मौके पर डीएसडब्ल्यू पहुंच गए। उन्होंने स्टूडेंट्स को कहा कि वह उनकी वीसी से बैठक करवा देंगे। इसके बाद विद्यार्थियों ने पूरे कैंपस में रोष मार्च निकाला। स्थिति को देखते हुए चंडीगढ़ प्रशासन ने अतिरिक्त पुलिस को मौके पर तैनात कर दिया है।

ये खबर भी पढ़ें : संयुक्त राज्य अमेरिका में आ गई फैसले की घड़ी, हैरिस और ट्रंप का इम्तिहान

 

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका