सेहत

बचा हुआ खाना फ्रिज में रखने के बाद हो गया खराब? 3 संकेत देखकर जानें खाने लायक है या नहीं

जब भी खाना बच जाता है तो इस्तेमाल के लिए लोग इसे फ्रिज में रख देते हैं। इतना ही नहीं, कई बार तैयार खाद्य पदार्थों को भी लंबे समय तक खराब होने से बचाने के लिए फ्रिज में स्टोर किया जाता है। हालांकि, ज़रूरी नहीं है कि फ्रिज में रखने से खाना खराब नहीं होगा।

साय कैबिनेट में कई अहम फैसलों पर लगी मुहर! निर्यात नीति 2026-30 को मंजूरी, NSTI को 10 एकड़ जमीन, पढ़िए मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय

फ्रिज में खाना अच्छा या या खराब इन संकेतों से पहचानें

  • दाल-सब्जी का चिपचिपा या लिसलिसा टेक्सचर: अगर कटी हुई सब्ज़ियों, पत्तेदार साग या पकी हुई दाल-सब्ज़ी के ऊपर चमकदार या चिपचिपी परत दिखाई देने लगे, तो इसे नजरअंदाज न करें। यह असल में बैक्टीरिया का संकेत हो सकता है। यानी खाने में माइक्रोब्स के बढ़ने के कारण खाना खराब होना शुरू हो गया है। इसे खाने से उल्टी, दस्त और पेट में सूजन हो सकती है। यह भारी और सड़ा हुआ होता है और आपकी पाचन शक्ति को कमज़ोर करता है। इसलिए खाने की सतह पर इस तरह का बदलाव दिखे तो उसे खाने से बचना बेहतर है।
  • फफूंद या रंग बदलना:  अगर किसी सब्जी, दाल या खाने वाली चीज में फफूंद लग गयी है तो उसे पूरी तरह से फेंक दें, सिर्फ़ फफूंद वाला हिस्सा न काटें। जो आपको दिखता है, वह सिर्फ़ ऊपरी सतह होती है। दरअसल, फफूंद नरम खाने में जड़ जैसे धागे गहराई तक फैला देती है और माइकोटॉक्सिन और एफ्लाटॉक्सिन छोड़ती है, जो दिखाई देने वाले हिस्से से कहीं ज़्यादा फैल जाते हैं। ये लिवर और किडनी को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

जेसीआई रायपुर नोबल द्वारा जेसीआई वीक 2026 का शुभारंभ “ओजस – Sustainable Sipping Day” के साथ

  • खाने का गंध बदलना: अगर फ्रिज में रखें डिब्बाबंद फूड्स से खट्टी, सिरके जैसी, कड़वी या अंडे जैसी गंध आ रही है तो इसका मतलब है कि बैक्टीरिया तेज़ी से बढ़ रहे हैं और ऑर्गेनिक एसिड छोड़ रहे हैं। अगर गंध बदल गई है, तो उसे फेंक दें। तारीख़ वाले लेबल से बेहतर आपकी नाक आपको सही जानकारी दे सकती है।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper