RADA
राज्य

देशभर में गर्मी और लू से लोगों का जीना मुहाल

देशभर में गर्मी और लू से लोगों का जीना मुहाल

देशभर में बढ़ती गर्मी और लू से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। कोलकाता में तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लू को लेकर मौसम विभाग ने बंगाल में रेड अलर्ट जारी किया है। जबकि ओडिशा और बिहार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले चार पांच दिनों तक गर्म हवाओं का प्रकोप रहेगा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पूर्वी भारत में लू चल रही
बढ़ती गर्मी और हीटवेव को लेकर भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के वरिष्ठ वैज्ञानिक नरेश कुमार ने कहा, ‘इस समय पूर्वी भारत में लू चल रही है। आने वाले चार-पांच दिनों तक ऐसा ही मौसम रहेगा। हीटवेव को देखते हुए पश्चिम बंगाल में रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहां का तापमान सामान्य से पांच-छह डिग्री अधिक है। पश्चिम बंगाल में न्यूनतम तापमान भी सामान्य से अधिक है। अनुमान है कि कल से तापमान में गिरावट हो सकती है। उसके बाद चार दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट दिया गया है।’

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका