
जांजगीर । छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले में एक युवती द्वारा प्रेम-प्रसंग के चलते आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। जहां 19 साल की अंकुर नाथ ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फांसी लगाने से पहले उसने अपने इंस्टाग्राम पेज पर लाइव वीडियो बनाया। इस तरह पूरा घटनाक्रम वीडियो में कैद हो गया। घटना नवागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम मिस्दा की है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर जांच में जुटी है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!ये खबर भी पढ़ें : टीवीएस जुपिटर 110 2025, एक स्टाइलिश स्कूटर हुआ लॉन्च – Pratidin Rajdhani

ये खबर भी पढ़ें : अगर आपको भी पैसे आकर्षित करने हैं तो कीजिए ये वास्तु टिप्स – Pratidin Rajdhani
नवागढ़ थाना प्रभारी भास्कर शर्मा ने आज गुरुवार काे बताया कि ग्राम मिस्दा की रहने वाली युवती अंकुर नाथ ने 29 दिसंबर को फांसी लगाकर आत्महत्या की है। युवती ने आत्महत्या करने से पहले अपने इंस्टाग्राम आईडी की पेज में लाइव किया था। लाइव वीडियो को देखकर आसपास के रिश्तेदार और गांव के कुछ लोग फौरन युवती के घर पहुंचे, लेकिन तब तक युवती फंदे पर झूल चुकी थी। ग्रामीणों को लगा कि युवती बेहोश है। उसे तत्काल नवागढ़ सीएचसी अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टराें की टीम ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
ये खबर भी पढ़ें : मूंगदाल से बनाएं टेस्टी और हेल्दी डिशेज
ग्रामीणों ने बताया कि युवती मोबाइल में अक्सर बिजी रहती थी। ऐसे में आशंका है कि प्रेम-प्रसंग में जान दी है। फोन में ही किसी से लड़ाई हुई होगी। इसके साथ ही युवती रील्स बनाती थी, तो किसी के गलत कमेंट को लेकर भी सुसाइड की आशंका है। स्थानीय लोगों के मुताबिक युवती के माता-पिता हैदराबाद में रोजी मजदूरी का काम करते हैं। वह अपनी एक बहन के साथ यहां रहती थी। उसके माता-पिता हैदराबाद से आ गए हैं। लड़की के माता पिता को लाइव वीडियो देखने वालों ने ही कॉल कर सूचना दी थी।
ये खबर भी पढ़ें : खराब मौसम के बीच चमोली में महसूस हुए भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग
लड़की के मोबाइल को जब्त किया गया
नवागढ़ थाना प्रभारी भास्कर शर्मा ने बताया कि लड़की के मोबाइल को जब्त किया गया है। फोन में सुसाइड को लेकर कुछ सुराग मिलने की उम्मीद है। साइबर टीम मोबाइल की जांच कर रही है।
ये खबर भी पढ़ें : नई कार खरीदने के दौरान इन 6 चीजों का रखें ध्यान
वहीं परिवार के सदस्यों का बयान लिया गया, जिसमें प्रेम प्रसंग की बात सामने आई है। युवती के शव को अस्पताल से मर्चुरी भेजा गया। पोस्टमॉर्टम के बाद लाश परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।
ये खबर भी पढ़ें : CBSE सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप के लिए लास्ट डेट बढ़ी

