अपराध
Trending

चेन स्नेचिंग का विरोध करने पर स्थानीय भाजपा नेता की हत्या

पटना । बिहार की राजधानी पटना में सोमवार सुबह चेन स्नेचिंग का विरोध करने पर बेखौफ अपराधियों ने भाजपा नेता श्यामसुंदर उर्फ मुन्ना शर्मा की हत्या कर दी। चैन स्नेचिंग की पूरी वारदाता सीसीटीवी में कैद हो गई है।

सीसीटीवी फुटेज में स्पष्ट दिख रहा है कि श्याम सुंदर सड़क किनारे बैठे हैं। तभी बाइक से तीन बदमाश पहुंचे और चेन छीनने लगे। श्याम सुंदर ने विरोध किया तो अपराधी ने सिर में गोली मार दी है। दूसरे ने चाकू से हमला कर दिया। चेन लूटने के बाद तीनों बदमाश बाइक पर से भाग निकले। श्यामसुंदर पटना सिटी चौक के नगर मंडल अध्यक्ष थे। उनके बेटे का रविवार को इंगेजमेंट था। घर में आये मेहमान काे वह साेमवार सुबह छोड़ने गये थे। लौटते समय अपराधी चेन छीनने लगे तो विरोध किया, जिससे नाराज एक बदमाश ने उनके सिर में गोली मार दी जबकि दूसरे ने चाकू से कई बार हमले किए। मॉर्निंग वॉक कर रहे लोगों ने शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। इसके बाद उन्हें पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। चौक थाना प्रभारी शशि राणा ने बताया कि मुन्ना शर्मा की हत्या सोमवार सुबह धारदार हथियार से हमला कर की गई है। एफएसएल और डॉग स्क्वॉड की मदद से पूरे मामले की जांच की जा रही हैं।

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।

Related Articles

Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका