RADA
उत्तरप्रदेश
Trending

उत्तर भारत का बड़ा चिकित्सा केंद्र बन रहा लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान : मुख्यमंत्री आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी  लोहिया संस्थान के स्थापना दिवस समारोह में हुए शामिल

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लोहिया संस्थान के स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि भारत के ऋषि परम्परा के अनुरूप यह संस्थान अब एक हॉस्पिटल से इंस्टिट्यूट बनकर उत्तर भारत का बड़ा चिकित्सा केंद्र बन रहा है। इस उपलब्धि के लिए यहां के प्रबंधन रेजिडेंट डॉक्टर्स स्टूडेंट्स को हृदय से बधाई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!


मुख्यमंत्री ने कहा कि अच्छा करेंगे तो अच्छे परिणाम आएंगे, गलत करेंगे तो उसके दुष्परिणाम भी आपके सामने आएंगे। आपके द्वारा किये गए पुरुषार्थ से जनता को लाभ मिल रहा है, लेकिन अगर कोई संस्था या संस्थान गलत हाथों में चला गया तो अपयश भी मिलता है। लखनऊ आज उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा केंद्र है, लखनऊ पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार या नेपाल का गेटवे है, वहां के लोग इलाज के लिए लखनऊ के लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान आते हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इंसेफ्लाइटिस से मौते होती थीं, सरकारें सोई रहती थी। गोरखपुर सांसद रहते मैंने सड़क से लेकर सदन तक आवाज उठाई। 2017 में जब मुख्यमंत्री बना तो इससे निपटने की जिम्मेदारी मेरी हो गई। आज इंसेफ्लाइटिस की रोकथाम हुई है।
योगी ने कहा कि जब दुनिया का कोई व्यक्ति उत्तर प्रदेश के बारे में सुनता है कि 25 करोड़ की आबादी यहां निवास करती है तो चौक जाता है। इतनी अधिक जनसंख्या के बावजूद यूपी के अस्पतालों में बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, स्वास्थ्य राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह और मुख्य सचिव मनोज सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। संस्थान के निदेशक प्रो. सी.एम. सिंह ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका