RADA
खेल

लखनऊ ने चेन्नई को छह विकेट से हराया

लखनऊ ने चेन्नई को छह विकेट से हराया

latestlatesआईपीएल 2024 के 39वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स का सामना लखनऊ सुपर जाएंट्स से था। यह मुकाबला चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला गया। दोनों का पिछला मुकाबला भी एक-दूसरे के खिलाफ था। उस मैच में लखनऊ ने चेन्नई के खिलाफ आठ विकेट से जीत हासिल की थी। अब उन्होंने चेन्नई के होम ग्राउंड पर भी उन्हें हरा दिया है। लखनऊ के कप्तान राहुल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। चेन्नई ने 210 रन बनाए थे, जवाब में लखनऊ ने 19.3 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

लखनऊ सुपर जाएंट्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को लगातार दूसरे मैच में हरा दिया है। अपने होम ग्राउंड इकाना में आठ विकेट से हराने के बाद अब लखनऊ ने चेपॉक में चेन्नई को छह विकेट से शिकस्त दी। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने चार विकेट पर 210 रन बनाए थे। सीएसके के लिए ऋतुराज गायकवाड़ ने नाबाद 108 रन की पारी खेली थी। जवाब में लखनऊ ने 19.3 ओवर में चार विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। मार्कस स्टोइनिस 63 गेंद में 124 रन बनाकर नाबाद रहे। इस जीत के साथ लखनऊ की टीम अंक तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गई। उन्होंने चेन्नई को रिप्लेस किया, जो लुढ़क कर पांचवें स्थान पर आ गई है। चेन्नई को अगला मैच 28 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद से खेलना है, जबकि लखनऊ की टीम 27 अप्रैल को इकाना में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलेगी।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका