अन्यछत्तीसगढ़

Mahadev Satta App Case: महादेव सट्टा ऐप मामले में ED का शिकंजा, तीसरे दिन भी शेफाली बग्गा से होगी पूछताछ

Mahadev Satta App Case: महादेव ऑनलाइन बेटिंग सट्टा ऐप मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई लगातार तेज होती जा रही है। इस मामले की आंच अब मशहूर टीवी होस्ट शेफाली बग्गा तक पहुंच चुकी है। ED आज तीसरे दिन भी शेफाली बग्गा से पूछताछ करेगी। इससे पहले कल यानी दूसरे दिन भी ED ने उनसे करीब 8 घंटे तक पूछताछ की थी।

CGMSC का बड़ा एक्शन: सप्लाई में देरी पर 11 दवाइयां और इंजेक्शन ब्लैकलिस्ट, कंपनियों पर नहीं हुई कार्रवाई

सूत्रों की माने तो शेफाली बग्गा पर विदेश से संचालित होने वाले ऑनलाइन बेटिंग ऐप्स का प्रमोशन और टेलीग्राम चैनल संचालित करने का भी आरोप है। विदेश से संचालित बेटिंग ऐप्स के प्रचार से जुड़े सबूत मिलने की भी खबर सामने आई है।

CJP Protest News: सोनम वांगचुक को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया, जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों को हटाया गया; भारी पुलिस बल तैनात

इस पूरे मामले में ED का मुख्य फोकस खंजन जगदीश कुमार ठक्कर और शेफाली बग्गा के बीच के करीबी संबंधों पर है। हवाला और ऑनलाइन बेटिंग नेटवर्क के एंगल पर ED जांच कर रही है।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper