छत्तीसगढ़

सार्वजनिक मार्ग पर स्टंटबाजी एवं चार सवारी करना पड़ा महंगा, यातायात पुलिस कमिश्नरेट रायपुर की वैधानिक कार्रवाई

रायपुर: समाचार पत्र में प्रकाशित एक छायाचित्र के माध्यम से यह संज्ञान में आया कि चार युवक एक दोपहिया वाहन पर चार सवारी बैठाकर सार्वजनिक मार्ग पर स्टंटबाजी कर रहे थे। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उपायुक्त (यातायात) डॉक्टर अर्चना झा के निर्देशानुसार संबंधित युवकों को यातायात कार्यालय, रायपुर बुलाकर पूछताछ एवं सत्यापन किया गया। जांच के उपरांत संबंधित युवकों के विरुद्ध मोटरयान अधिनियम की धारा 3/181, 5/180, 184 एवं 128/194(सी) के अंतर्गत वैधानिक कार्रवाई करते हुए कुल ₹4,500 का चालान किया गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Mahadev Satta App Case: महादेव सट्टा ऐप मामले में ED का शिकंजा, तीसरे दिन भी शेफाली बग्गा से होगी पूछताछ

कार्रवाई के दौरान युवकों एवं उनके अभिभावकों को सार्वजनिक सड़कों पर स्टंटबाजी, ओवरलोडिंग तथा यातायात नियमों के उल्लंघन से होने वाली गंभीर सड़क दुर्घटनाओं एवं संभावित जनहानि के संबंध में विस्तार से समझाइश दी गई। उन्हें स्पष्ट रूप से अवगत कराया गया कि भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही दोहराए जाने पर नियमानुसार और अधिक कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

CG Crime: एक ही घर में मिली 5 लोगों की लाश, सामूहिक आत्महत्या या हत्या? पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी

यातायात पुलिस, कमिश्नरेट रायपुर आम नागरिकों, विशेषकर युवाओं एवं अभिभावकों से अपील करती है कि सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। दोपहिया वाहन पर निर्धारित संख्या से अधिक सवारी न बैठाएं, स्टंटबाजी एवं लापरवाहीपूर्ण वाहन संचालन से बचें तथा सभी यातायात नियमों का पालन करें। आपकी सतर्कता एवं जिम्मेदारी ही सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं दुर्घटना-मुक्त यातायात व्यवस्था की आधारशिला है। “सुरक्षित चलें, जिम्मेदारी से चलें — आपका परिवार आपका इंतजार कर रहा है।”

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका