RADA
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में बड़ी वारदात ! धारदार हथियार से पत्नी और साली पर जानलेवा हमला, घरेलू विवाद बना खूनी संघर्ष

ऊधम सिंह नगरः उत्तराखंड में ऊधम सिंह नगर के काशीपुर में से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और साली पर चाकू से जानलेवा हमला किया है। घटना में साली लहूलुहान हुई है। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया कि घरेलू विवाद खूनी संघर्ष बना है। मामले में पुलिस को तहरीर सौंपी गई है। पुलिस जांच में जुटी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मिली जानकारी के अनुसार यह मामला काशीपुर के आईटीआई थाना क्षेत्र में से सामने आया है। जहां स्थित गांव अजीतपुर दभोरा मुस्तहकम निवासी शीतल ने पुलिस को तहरीर सौंपी गई है। बताया गया कि करीब 13 साल पहले उसने हरपाल सिंह के साथ प्रेम विवाह किया था। महिला ने बताया कि वह वाल्मीकि जाति की है। उनकी दो बेटियां भी है। आरोप है कि शादी के बाद से ससुराल वाले उसे जाति को लेकर प्रताड़ित करते हैं। जिस वजह से दोनों पती-पत्नी में लड़ाई रहती है। इसी बीच 16 फरवरी को पति ने उसके साथ मारपीट की। बताया कि उसने पास में रहती अपनी बहन सविता को फोन पर जानकारी दी।

17 फरवरी को बहन सविता उसके घर आई। जिससे नाराज पति ने उसके साथ अभद्रता और मारपीट शुरू कर दी। विवाद में व्यक्ति ने अपनी पत्नी और साली पर चाकू से हमला कर दिया। जिसमें सविता के गले और शरीर पर चोटें आई है। वह खून से लथपथ हो गई। दोनों किसी तरह अपनी जान बचाकर निकली। पीड़ित पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले की गंभीरता से जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका