RADA
लाइफ स्टाइल
Trending

गर्मियों में घर पर बनाएं क्रीमी, गाढ़ी और टेस्टी लस्सी, इन बातों का रखें ध्यान

गर्मियों का मौसम और ठंडी-ठंडी लस्सी बस और क्या चाहिए. दही से बनाई जाने वाली लस्सी उत्तर भारत और खासतौर से पंजाब की सबसे पसंदीदा ड्रिंक्स में से एक है. लस्सी को मीठा और नमकीन दोनों तरीकों से बनाया जाता है. हालांकि इसकी उत्पत्ति पंजाब में हुई है, लेकिन आप इसे देश भर के अलग-अलग रेस्तरां और नु्क्कड़ में परोसते हुए पाएंगे. दही ये बनी ये ड्रिंक पाचन में मदद करती है और शरीर को ठंडा रखने में मदद करती है. यही वजह है कि लोग इसे पीना इतना पसंद करते हैं. अब जब गर्मियां अमूमन शुरु हो चुकी हैं तो आप भी घर पर भी इस टेस्टी लस्सी को बनाने का सोच ही रहे होंगे. लस्सी में आमतौर पर ऊपर से एक मोटी मलाई डाली जाती है जो इसके स्वाद को और बढ़ा देती है. आज हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे बाजार जैसी लस्सी घर पर बनाने की आसान सी रेसिपी.
यहां देखें घर पर मलाईदार लस्सी बनाने के 5 टिप्स

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

1. घर में बने दही का प्रयोग करें

घर पर लस्सी बनाते समय सबसे पहले ध्यान रखने वाली बात यह है कि आप ताजे मथे हुए ठंडे दही का इस्तेमाल करें. घर के बने दही का उपयोग यह सुनिश्चित करता है कि आपकी लस्सी में एक चिकनी और मलाईदार बनावट हो. लस्सी बनाने के लिए पूरे दूध से बने सादे दही का उपयोग करना सबसे अच्छा है. अच्छे रिज्लट के लिए आप अलग-अलग टेस्ट के दही काक उपयोग कर सकते हैं .

2. अच्छे से फेंटे
लस्सी बनाने के लिए सबसे जरूरी है कि दही को अच्छे से फेटा जाए. जब दही अच्छे से फिटेगा तभी लस्सी टेस्टी बनेगी. दही को फेंटने के लिए एक ब्लेंडर निश्चित रूप से आपका काम आसान कर सकता है, यह आपको अच्छे रिजल्ट देगा. वहीं मलाईदार बनावट प्राप्त करने के लिए, दही को मथने के लिए लकड़ी के मदनी मिक्सर का यूज भी कर सकते हैं.

3. ज्यादा पानी न डालें
लस्सी में पानी मिलाते समय ध्यान रखें कि लस्सी में पानी आप धीरे-धीरे ही डालें ताकि आपकी लस्सी से क्रीमी और स्मूद टेक्सचर मिल सके. अगर आप एक साथ बहुत अधिक पानी मिलाते हैं, तो आपकी लस्सी बहुत पतली हो जाएगी, जो पीने में बिल्कुल भी अच्छी नहीं लगती.

4. बर्फ के टुकड़े डालें
लस्सी को फेंटते समय इसमें बर्फ के टुकड़े डालने से लस्सी गाढ़ी और क्रीमी बनती है. इतना ही नहीं, यह लस्सी को सुपर रिफ्रेशिंग और गर्म गर्मी के दिनों में पीने के लिए एकदम सही बनाता है। लस्सी डालने से पहले आप ग्लास को कुछ मिनट के लिए फ्रिज में भी रख सकते हैं।

5. क्रीम डालें
अगर आप अपनी लस्सी को और भी क्रीमी बनाना चाहते हैं, तो दही को फेंटते समय इसमें एक चम्मच क्रीम मिलाने में संकोच न करें. यह सुनिश्चित करेगा कि लस्सी ज्यागा गाढ़ी, झागदार और मलाईदार हो.

रोज लस्सी बनाने के लिए चाहिए यह चीजें-
दही-3 कप
गुलाब सिरप-1/4 कप
चीनी-2 चम्मच (पिसी हुई)
गुलाब की पंखुड़ियां-सजाने के लिए

रोज लस्सी बनाने का तरीका-
-गुलाब यानी रोज लस्सी बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़ा कटोरा ले और उसमें फ्रेश दही डाल दें.
-इसके बाद इस दही को अच्छी तरह से मिक्स करें.
-जब यह दही बिल्कुल स्मूथ हो जाए तो इसमें थोड़ा-थोड़ा करके चीनी मिलाना शुरू कर दें.
-इसके बाद एक बार फिर दही को कम से कम 10 से 15 मिनट मिक्स करें.
-इसके बाद इस दही में बर्फ के टुकड़े और थोड़ा ठंडा पानी मिक्स करें.
-अगर आपको Thick लस्सी पसंद करते हैं तो इसमें पानी न मिक्स करें.
-इसके बाद लस्सी में गुलाब सिरप मिलाएं.
-इसके बाद जब तक लस्सी का रंग गुलाबी न हो जाए तब तक इसे मिक्स करते रहे.
-इसके बाद इस लस्सी को गिलास में डालें.
-इसके बाद गुलाब की पत्तियां डालकर इसे गार्निश करें.
-आपकी गुलाब लस्सी तैयार है. इसे ठंडा मेहमानों को सर्व करें.

 

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका