
टूटे शीशे से बनाएं यूनिक डेकोर आइटम्स, इन 5 तरीकों से घर में करें इस्तेमाल
शीशा जब टूट जाता है तो अधिकतर लोग इसे बेकार समझकर कूड़ेदान में फेंक देते हैं। लेकिन इसे आप कई क्रिएटिव और उपयोगी तरीकों से दोबारा इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे घर की सजावट में जैसे दीवारों की आर्ट, फोटो फ्रेम डेकोरेशन से लेकर क्राफ्ट आइटम बनाने तक में इस्तेमाल किया जा सकता है। इनके छोटे-छोटे टुकड़े भी अलग-अलग DIY प्रोजेक्ट्स में काम आ सकते हैं, जिससे आपका घर थोड़ा आकर्षक दिखेगा। हालांकि, ध्यान रखें कि इसके किनारे तेज होते हैं, इसलिए पहले उन्हें सुरक्षित तरीके से स्मूद कर लें या इस्तेमाल करते हुए थोड़ी सावधानी बरतें।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!1- वॉल आर्ट
टूटे हुए शीशे के छोटे-छोटे टुकड़ों को फेंकने की बजाय आप उन्हें एक खूबसूरत मोजेक वॉल आर्ट में बदल सकते हैं। इसके लिए इन टुकड़ों को किसी मजबूत कार्डबोर्ड, लकड़ी के फ्रेम या कैनवास पर डिजाइन के अनुसार चिपका दें। चाहें तो आप फूल, ज्योमेट्रिक पैटर्न या कोई भी क्रिएटिव डिजाइन बना सकते हैं। यह दीवारों को एक मॉडर्न, स्टाइलिश और यूनिक लुक देता है।
2- फोटो फ्रेम
पुराने या साधारण फोटो फ्रेम को टूटे हुए शीशे के टुकड़ों की मदद से स्टाइलिश और आकर्षक बना सकते हैं। इसके लिए फ्रेम के किनारों पर अलग-अलग आकार के शीशे के टुकड़ों को सजाकर चिपका दें। चाहें तो आप इसे गोल्डन, सिल्वर या कलरफुल थीम में भी तैयार कर सकते हैं।
3- गमले या प्लांटर डेकोरेशन
फूलों के साधारण गमलों को आप टूटे हुए शीशे के टुकड़ों की मदद से थोड़ा आकर्षक लुक दे सकते हैं। इसके लिए गमले की बाहरी सतह पर अलग-अलग आकार और रंग के शीशे के टुकड़ों को चिपकाकर सुंदर पैटर्न या मोजेक डिजाइन तैयार कर लें। इससे गमले न सिर्फ यूनिक दिखते हैं बल्कि घर के गार्डन या बालकनी की सुंदरता भी बढ़ जाती है।
4- कैंडल स्टैंड
कांच या लकड़ी के बेस वाले सिंपल कैंडल होल्डर को भी टूटे शीशे के टुकड़ों से आकर्षक लुक दे सकते हैं। इसके लिए स्टैंड की बाहरी सतह पर शीशे के टुकड़े लगा दें। जब मोमबत्ती जलती है तो उसकी रोशनी शीशे के टुकड़ों पर पड़कर खूबसूरत और रिफ्लेक्टिव इफेक्ट देती है, जिससे कमरा काफी आकर्षक लगता है।
5- गार्डन को बनाएं यूनिक
अगर आपके घर में मिनी गार्डन है तो उसे भी यूनिक लुक देने के लिए टूटे हुए शीशे के टुकड़ों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए पत्थरों पर अलग-अलग डिजाइन या पैटर्न के शीशे चिपका दें, जिससे वे रंगीन और यूनिक दिखें।

