खानपानलाइफ स्टाइल

सिर्फ तीन चीजों से बनाएं विटामिन से भरपूर चॉकलेट मूस केक, मांग मांग कर खाएंगे बच्चे, नोट करें विधि

अगर आप बच्चों के लिए कुछ टेस्टी, हेल्दी और झटपट बनने वाला डेजर्ट ढूंढ रहे हैं, तो यह प्रोटीन से भरपूर चॉकलेट मूस केक (Chocolate Mousse Cake) आपके लिए परफेक्ट है। खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए आपको चीनी इस्तेमाल करने की ज़रूरत नहीं है। चीनी की जगह आप मिठास के लिए खजूर का इस्तेमाल कर सकते हैं।खजूर से बना बिना चीनी वाला केक में रिफाइंड शुगर नहीं होती, बल्कि प्राकृतिक मिठास मिलती है। साथ ही इसे बनें में ज्यादा झंझट या लंबी सामग्री की जरूरत भी नहीं है सिर्फ 3, 4 चीजों से ही आप एकदम क्रीमी और स्वादिष्ट केक तैयार कर सकते हैं। इसका स्वाद इतना लाजवाब होता है कि बच्चे ही नहीं, बड़े भी इसे बार-बार खाने की डिमांड करेंगे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

चॉकलेट मूस केक के लिए सामग्री: Ingredients for Chocolate Mousse Cake:

एक कप कोको पाउडर, दो कप दूध, पांच से 6 खजूर (बीज निकाले हुए), 1 छोटा चम्मच वनीला एसेन्स (ऑप्शनल)

चॉकलेट मूस केक बनाने की विधि: Chocolate Mousse Cake Recipe

  • पहला स्टेप: सबसे पहले खजूर को 10-15 मिनट के लिए गुनगुने दूध में भिगो दें, ताकि वे नरम हो जाएं।
  • दूसरा स्टेप: अब मिक्सर में भीगे हुए खजूर और दूध डालकर अच्छी तरह स्मूद पेस्ट बना लें।
  • तीसरा स्टेप: अगर आपको ज़्यादा मीठा पसंद है तो आप खजूर के साथ एक केला का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
  • चौथा स्टेप: इस मिश्रण में कोको पाउडर डालें और फिर से ब्लेंड करें, ताकि कोई गांठ न रहे।
  • पांचवां स्टेप: अब इसमें वनीला एसेन्स डालकर एक बार और मिक्स करें।
  • छटवां स्टेप: तैयार मिश्रण को किसी मोल्ड या बाउल में डालें और 2–3 घंटे के लिए फ्रिज में सेट होने रखें।
  • सातवां स्टेप: आप चाहें तो ऊपर से ड्राई फ्रूट्स या डार्क चॉकलेट ग्रेट करके गार्निश कर सकते हैं।
  • आठवां स्टेप: सेट होने के बाद इसे ठंडा-ठंडा सर्व करें।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका