
मलाइका अरोड़ा के पिता ने घर की छत से कूदकर दी जान
नई दिल्ली। मनोरंजन जगत से इस वक्त बेहद दिल दहलाने वाली खबर सामने आ रही है। बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा का 11 सितंबर को निधन हो गया है। अनिल ने सुसाइड कर के अपनी जान को गंवा दिया है। खबर है कि बुधवार सुबह करीब 9 बजे ये घटना हुई है। मामले की सूचना मिलते ही मुंबई पुलिस मौके पर पहुंच गई है और छानबीन करना शुरू कर दी है। पिता की मौत से एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!ये खबर भी पढ़ें : सुभद्रा योजना के लिए आवेदन करने के चरण – Pratidin Rajdhani
समाचार एजेंसी एएनआई के हवाले से- बुधवार सुबह करीब 9 बजे मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा का देहांत हो गया है। उन्होंने मुंबई के बांद्रा स्थिति अपने फ्लैट की छत से कूदकर जान दे दी है।इस घटना के तुरंत बाद उनके घर के बाहर पुलिस ने घेराबंदी कर दी है। इसके अलावा मलाइका के एक्स हसबैंड अरबाज खान भी वहां पहुंच गए हैं। अपने पिता का इस तरह से आत्महत्या कर लेना मलाइका के लिए सदमे से भरा है और फिल्म इंडस्ट्री के लिए ये एक बेहद शॉकिंग खबर है।
ये खबर भी पढ़ें : वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि आप अपने घर में रखेंगे ये 7 चित्र – Pratidin Rajdhani
मालूम को मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल का जन्म पंजाब के फजिल्का जिले में हुआ था। पंजाबी फैमिली से नाता रखने वाले अनिल मर्चेंट नेवी में ऑफिसर भी रहे थे। उन्होंने मलयालम क्रिश्चिन धर्म से ताल्लुक रखने वालीं जॉयस पॉलीकार्प से शादी की थी, जिससे उनको दो बेटियां हुईं, जिनके नाम मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा हैं। फिलहाल अरोड़ा परिवार पर गहरे सदमें में पहुंच गया है।
ये खबर भी पढ़ें : महतारी वंदन योजना – महिलाओं के लिए मुश्किल समय का सहारा Pratidin Rajdhani
मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल ने आखिरकार क्यों आत्महत्या की है, अब ये बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है। आखिर ऐसी क्या वजह थी जो उन्होंने मौत को इस तरह से लगे लगाया है। फिलहाल पुलिस मामले की पूरी जांच कर रही है और हर कोई लेटेस्ट अपडेट का इंतजार कर रहा है।
ये खबर भी पढ़ें : सूर्य नमस्कार के लाभ – Pratidin Rajdhani
