RADA
राज्य
Trending

मन की बात: ऑपरेशन सिंदूर हमारे साहस, संकल्प और बदलते भारत की तस्वीर : प्रधानमंत्री मोदी 

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ सिर्फ एक सैन्य मिशन नहीं है, यह हमारे साहस, संकल्प और बदलते भारत की तस्वीर है। आज पूरा देश आतंकवाद के खिलाफ एकजुट है। हर भारतीय का यही संकल्प है कि हमें आतंकवाद को समाप्त करना है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

‘मन की बात’ के 122वें एपिसोड में प्रधानमंत्री ने कहा कि इस ऑपरेशन के दौरान हमारी सेनाओं ने अद्वितीय पराक्रम दिखाया। उन्होंने हर हिंदुस्तानी का सिर ऊंचा कर दिया है। सटीकता के साथ दुश्मन के ठिकानों पर हमला किया गया। भारतीय सेना ने आतंकवादियों के मनोबल को तोड़ दिया है।

प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि इस मिशन ने दुनिया भर में आतंकवाद के खिलाफ भारत की संकल्पबद्धता को प्रदर्शित किया है। भारतीय जवानों ने अपनी तकनीकी क्षमताओं का प्रदर्शन किया है। उन्होंने यह साबित किया है कि वे किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए तैयार हैं।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका