छत्तीसगढ़
Trending

महापौर मीनल चौबे और सभापति सूर्यकान्त राठौड़ ने राजधानीवासियों को दी अंतराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनायें

स्वस्थ जीवन शैली अपनाने योग अभ्यास करने की अपील

रायपुर। राजधानी शहर की प्रथम नागरिक नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर मीनल चौबे और नगर निगम रायपुर के सभापति सूर्यकान्त राठौड़ ने अंतराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2025 के अवसर पर समस्त राजधानीवासियों को अग्रिम हार्दिक शुभकामनायें दी हैं।

महापौर और सभापति ने कहा कि भारत गणराज्य के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में मानव कल्याण हेतु विशेष पहल पर प्रत्येक वर्ष 21 जून को संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा घोषित अंतराष्ट्रीय योग दिवस के दिन विश्व भर के सैकड़ों देशों के करोड़ों लोग योग अभ्यास करके स्वस्थ जीवन शैली को अपनाते हैँ। महापौर मीनल चौबे और सभापति सूर्यकान्त राठौड़ ने सभी नगरवासियों से 21 जून 2025 को अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग अभ्यास घोषित प्रोटोकॉल के अनुसार योग शिक्षक के निर्देशन में करते हुए स्वस्थ जीवन शैली को अपनाने संकल्प लेकर अपने शहर, राज्य, समाज, राष्ट्र के निर्माण और विकास में अपनी सक्रिय सहभागिता दर्ज करवाने की विनम्र अपील की है।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper