
छत्तीसगढ़
Trending
महापौर मीनल चौबे अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर नगर निगम महिला कर्मचारियों का करेंगी सम्मान
रायपुर । रायपुर नगर पालिक निगम अधिकारी कर्मचारी एकता संघ ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 7 मार्च को नगर निगम मुख्यालय भवन महात्मा गाँधी सदन के चतुर्थ तल पर स्थित निगम सामान्य सभा सभागार में महिला दिवस पर दोपहर ढाई बजे से आयोजित कार्यक्रम में राजधानी शहर की प्रथम नागरिक नगर निगम रायपुर की नवनिर्वाचित महापौर मीनल चौबे सम्मिलित होंगी।

वे कार्यक्रम में रायपुर नगर पालिक निगम अधिकारी कर्मचारी एकता संघ की ओर से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर नगर निगम रायपुर की महिला कर्मचारियों को सम्मानित करेंगी। आज रायपुर नगर पालिक निगम अधिकारी कर्मचारी एकता संघ की ओर से संघ के उपाध्यक्ष मोहित कुमार दर्रो, पदाधिकारी बमशंकर गुप्ता ने नवनिर्वाचित महापौर मीनल चौबे से महापौर चेम्बर में मुलाकात कर उन्हें संघ द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम हेतु आमंत्रित किया. महापौर ने आमंत्रण स्वीकार कर लिया है। महापौर संघ के आयोजन में मुख्य अतिथि के तौर पर सम्मिलित होंगी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

