RADA
जॉब - एजुकेशन
Trending

MBA Placement : मुंबई  के IIM में 100 फीसदी प्लेसमेंट, माइक्रोसॉफ्ट ने 2 हाेनहार  छात्रों को दिए 54-54 लाख के पैकेज

मुंबई । मुंबई का आईआईएम कैंपस प्लेसमेंट इस बार शानदार रहा है. यहां 100 फीसदी प्लेसमेंट हुआ है. रिपोर्ट के अनुसार, माइक्रोसॉफ्ट ने दो छात्रों को 54-54 लाख रुपये का पैकेज दिया है.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

आईआईएम मुंबई में इस साल कुल 480 स्टूडेंट्स का प्लेसमेंट हुआ है. जिसमें 377 छात्र और 103 छात्राएं हैं. प्लेसमेंट ड्राइव में 198 कंपनियों ने हिस्सा लिया. जो पिछले साल की तुलना में 10 फीसदी अधिक था. पिछले साल प्लेसमेंट के लिए 180 कंपनियां आई हैं.
आईआईएम मुंबई की प्लेसमेंट अधिकारी वर्तिका श्रीवास्तव के अनुसार, साल 2025 बैच के टॉप 10 फीसदी स्टूडेंट्स का प्लेसमेंट प्रति वर्ष 47.5 लाख रुपये के औसत सैलरी पैकेज पर हुआ है. जबकि, टॉप 20 फीसदी को 41.2 लाख और टॉप 50 फीसदी को 34.1 लाख प्रति वर्ष पैकेज प्लेसमेंट पैकेज मिला है. उन्होंने बताया कि पिछले साल की तुलना में सलरी पैकेज में 5 फीसदी का इजाफा दर्ज किया गया है.
इस साल एक्सेंचर सहित कई कंपनियों ने आईआईएम मुंबई के स्टूडेंट्स की हायरिंग की है. एक्सेंचर ने 41 छात्रों को 45.37 लाख प्रति वर्ष की सैलरी पर जॉब दी. PWC इंडिया ने 18 छात्रों को नौकरी दी और PWC यूएस एडवाइजरी ने 10 छात्रों को हायर किया. फार्मा और हेल्थकेयर सेक्टर में इस साल 80 प्लेसमेंट हुए हैं. जो कि पिछले साल की तुलना में 130 फीसदी बढ़ा है. जबकि रिटेल और ई-कॉमर्स प्लेसमेंट में पिछले साल की तुलना में 47.73 प्रतिशत बढ़ा है. जो कि ऑनलाइन शॉपिंग और डिजिटल फर्स्ट बिजनेस मॉडल में उछाल को दर्शाता है.

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका