
रायपुर। पिछले दिनों प्रदेश के माध्यमिक शिक्षा मंडल ने बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे जारी किये थे। इस सत्र में परिणामों में काफी सुधार देखा गया और छात्रों को पछाड़ते हुए छात्राओं ने टॉपर लिस्ट में बाजी मार ली।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!वहीं इस सूची में 10 छात्र-छात्राएं ऐसे भी थी जिनके पालक श्रमिक हैं। ऐसे में अब उन छात्र-छात्राओं को राज्य सरकार सम्मानित करेगी। श्रम व उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने ऐसे सभी टॉपर्स से फोन पर बात की, उन्हें बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
उन्होंने बताया कि उनके विभाग के द्वारा सभी 10 टॉपर्स को प्रोत्साहन स्वरुप दो-दो लाख रुपये का चेक प्रदान किया जाएगा। यह चेक उन्हें आचार संहिता के हटते ही दिया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि इस राशि में एक लाख रुपये उनके आगे कि पढ़ाई के लिए होगा जबकि शेष एक लाख दो पहिया वाहन के लिए दिया जाएगा।
