RADA
टेक्नोलॉजी

वॉट्सऐप पर मैसेज ट्रांसलेशन फीचर की सुविधा

वॉट्सऐप पर मैसेज ट्रांसलेशन फीचर की सुविधा

वॉट्सऐप की ओर से इन ऐप मैसेज ट्रांसलेशन फीचर की सुविधा दी जी रही है। इसका मतलब है कि अगर आपको अंग्रेजी या कोई अन्य भाषा नहीं आती हैं, तो उसके बावजूद आप अंग्रेजी या किसी अन्य भाषा में आराम से बातचीत कर पाएंगे। साथ ही चैटिंग कर पाएंगे। इस फीचर की टेस्टिंग शुरू हो गई है। एंड्रॉइड बीटा वर्जन 2.24.15.8 अंग्रेजी और हिंदी में लाइव ट्रांसलेशन की सुविधा दे रहा है। उम्मीद है कि जल्द ही ज्यादा से ज्यादा लैंग्वेज का सपोर्ट मिलेगा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ये खबर भी पढ़ें : हेल्दी गट के लिए खाएं ये फर्मेंटेड फूड्स

मैसेजिंग और कॉलिंग में नहीं होगी दिक्कत
दरअसल अभी किसी भी अन्य भाषा में चैटिंग करने के लिए गूगल ट्रांसलेट का इस्तेमाल करना होता था। हालांकि इसके बावजूद कॉलिंग में दिक्कत आती थी। लेकिन अब यह सुविधा मोबाइल ऐप में दी जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें : विजय सेतुपति की फिल्म ‘महाराजा’ ओटीटी पर होगी रिलीज

इसकी सूचना WABetaInfo वेबसाइट से दी गई है। ऐसा माना जा रहा कि इसके लिए Google लाइव ट्रांसलेट टेक्नोलॉजी का यूज किया जा सकता है। वॉट्सऐप यूजर्स को शुरुआत में इस सर्विस के इस्तेमाल के लिए लैंग्वेज पैक डाउनलोड करना होगा, जो अंग्रेजी और हिंदी को सपोर्ट करेगी।

ये खबर भी पढ़ें : संतरे खाने से स्वास्थ्य को होने वाले लाभकारी गुण

कब तक लॉन्च होंगे नए फीचर
मैसेज ट्रांसलेशन के अलावा वॉट्सऐप में वॉयस मैसेज ट्रांसक्राइब की सुविधा दी जा सकती है। यह यूजर्स को वॉइस मैसेज को टेक्स्ट में कन्वर्ट करने की सुविधा देगा। यह वॉयस मैसेज ट्रांसक्रिप्शन फीचर एंड्रॉइड ऐप के लिए वॉट्सऐप के बीटा वर्जन 2.24.15.5 में देखा गया था रिपोर्ट की मानें, तो इस फीचर को कुछ बीटा टेस्टर्स के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। यह दोनों फीचर मौजूदा वक्त में टेस्टिंग फेज में हैं, जिसे जल्द यूजर्स के लिए रोलआउट किया जा सकता है। हालांकि लॉन्च डेट का ऐलान नहीं किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें : धुरी लोको पायलटों की सुविधाओं के लिए रेलवे कृत संकल्पित

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका