RADA
छत्तीसगढ़

खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही, 7 वाहन पकड़े गए

खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही, 7 वाहन पकड़े गए

बेमेतरा। कलेक्टर शर्मा के निर्देशानुसार खनिज विभाग द्वारा जिले मे चल रहे अवैध उत्खनन/परिवहन / भण्डारण पर रोक लगाने हेतु 22 मई से 24 मई 2024 तक कार्यवाही कर खान एवं खनिज विकास अधिनियम के तहत जिले में खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही में रेत एवं गिट्टी का अवैध परिवहन करते हुए 07 वाहन पकड़े गए |

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अवैध परिवहन के 07 प्रकरण दर्ज कर 05 प्रकरण मे अर्थदंड राशि 152000 रुपये वसूल की गई है तथा शेष 02 प्रकरण प्रकियाधीन हैं। 4 ट्रकों में अवैध रेत का परिवहन और 3 ट्रकों में अवैध गिट्टी का परिवहन किया जा रहा था | खनिज अधिकारी ने बताया है कि सभी मामलों में प्रकरण पंजीबद्ध कर खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भंडारण का निवारण नियम) 2022 के प्रावधान अनुसार कार्यवाही की जा रही है।

 

बता दें की कलेक्टर शर्मा के निर्देश पर खनिज विभाग की ओर से लगातार खनिजों के अवैध परिवहन कर रहे वाहन मालिकों के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है। खनिज विभाग द्वारा किसी भी शिकायत को गंभीरता से लेते हुए लगातार क्षेत्र का भ्रमण कर रहे हैं।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका