RADA
छत्तीसगढ़

मंत्री कश्यप और बघेल ने बेमेतरा जिले मे सहकारी बैंक की 04 नवीन शाखा का किया शुभारंभ

सहकार से समृद्धि का सपना होगा साकार: मंत्री कश्यप

नवागढ़ के बदनारा, कन्हेरा, सत्धा और गोड़गिरी में आज से संचालित होंगे सहकारी बैंक
सहकारी बैंक खुलने से 77 गांवो के 21,000 से अधिक किसानों को मिलेगा लाभ
रायपुर। सहकारिता मंत्री केदार कश्यप और खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल ने आज बदनारा में आयोजित कार्यक्रम में बेमेतरा जिले में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग की 4 नवीन शाखा का शुभारंभ किया। बैंक की यह शाखा नवागढ़ के बदनारा, कन्हेरा, सत्धा, गोड़गिरि में संचालित होंगी। इन बैंको के खुलने से अब तेजी के साथ सहकारिता से समुद्धि का सपना साकार होगा। इससे क्षेत्र के 77 गांवों के 21 हजार किसानों को लाभ मिलेगा। इसके अंतर्गत लगभग 24 हजार खातेदारों की संख्या समाहित है। मंत्रीद्वय ने इस मौके पर तीन किसानों को एटीएम कार्ड प्रदान किया।
गौरतलब है कि केन्द्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह के आव्हान पर राज्य सरकार मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सहकारिता को समृद्ध बनाने के उद्देश्य से जमीनी स्तर पर सहकारिता की पहुंच बनाने का कार्य कराया जा रहा है। इसी कड़ी में आज जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग की 4 नवीन शाखा का शुभारंभ किया गया है। आगामी समय में सहकारी बैंक की संख्या में और वृद्वि की जाएगी जिससे लाखों किसानो को लाभ मिलेगा तथा आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा मे मजबूती मिलेगी।
मंत्री केदार कश्यप ने लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इन चार बैंकों के खुलने से 77 गांवों के 21 हजार से ज्यादा किसानों को इसका सीधा फायदा होगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में किसानों से सुगमतापूर्वक धान की खरीदी हो रही है। किसानों को साल भर की मेहनत का फल मिलने लगा है, सरकार की मंशा है कि किसी किसान का धान वापस नहीं जाना चाहिए। हमारी सरकार किसानों के उपज को सही दामों पर खरीदने के लिए प्रतिबद्ध है। मंत्री कश्यप ने कहा कि किसानों को किसी भी तरह से भटकना न पड़े या परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। सहकारी बैंक के नवीन शाखा शुभारंभ कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए स्थानीय विधायक एवं मंत्री दयाल दास बघेल ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में हमारी सरकार लगातार किसानों के हित में फैसला ले रही है। उन्होंने कहा कि बेमेतरा के लिए सौभाग्य की बात है कि यहां एक साथ चार बैंकों का शुभारंभ हो रहा है। केंद्र और राज्य सरकार लगातार किसानों के हित में फैसला ले रही है। इसी कड़ी में सहकारी बैंक की नवीन शाखा का शुभारंभ हो रहा है। शुभारंभ कार्यक्रम को विधायक दीपेश साहू और विधायक ईश्वर साहू ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर अपेक्स बैंक के प्रबंध संचालक के.एन. कांडे, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक दुर्ग के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीकांत चन्द्राकर सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और किसान बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका