
केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल जी से दिल्ली प्रवास के दौरान मंत्री केदार कश्यप ने की सौजन्य भेंट
– जल संचय जन भागीदारी अभियान में छत्तीसगढ़ प्रथम, केंद्रीय मंत्री पाटिल ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!रायपुर 21 – आज अपने एक दिवसीय दिल्ली प्रवास के दौरान छत्तीसगढ़ के जल संसाधन मंत्री केदार कश्यप जी ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल जी से सौजन्य भेंट की। मंत्री केदार कश्यप जी ने केंद्रीय मंत्री पाटिल जी का बस्तर के ढोकरा आर्ट से निर्मित हाथी और पुष्प गुच्छ देकर आत्मीय भेंट की। इस दौरान केंद्रीय मंत्री पाटिल ने जल संचय जन भागीदारी अभियान अप्रतिम कार्य के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान की गौरतलब है कि जल संचय जन भागीदारी अभियान में छत्तीसगढ़ पूरे देश में प्रथम स्थान पर है।

इस अवसर उन्होंने केंद्रीय मंत्री माननीय सीआर पाटिल जी से छत्तीसगढ़ में विभागीय उपलब्धियों के संबंध में जानकारी देते हुए प्रदेश में जल संसाधन विभाग के संभावनाओं को लेकर सार्थक चर्चा की साथ ही विभागीय कार्यों के अवलोकन व निरीक्षण हेतु छत्तीसगढ़ प्रवास के लिए आमंत्रित किए।

