
मुख्यमंत्री श्री साय के साथ कार्यकर्ता सम्मान समारोह मे सम्मिलित हुए विधायक अनुज
भारतीय जनता पार्टी के 46वें स्थापना दिवस पर गर्व और गौरव का क्षण
रायपुर। भाजपा के 46वें स्थापना दिवस के अवसर पर एकात्म परिसर में आयोजित हुआ कार्यकर्ता सम्मेलन |इस कार्यक्रम में उन समर्पित और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया जिन्होंने वर्षों से संगठन को मजबूत करने के लिए अपना सर्वस्व समर्पित कर दिया। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय, कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप, सांसद बृजमोहन अग्रवाल और पद्मश्री विधायक अनुज शर्मा जी, मोतीलाल साहू जी, राजेश मूणत , सुनील सोनी एवं अन्य वरिष्ठ नेताओं तथा देवतुल्य कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने इस आयोजन को और भी विशेष बना दिया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा की भारतीय जनता पार्टी न केवल एक राजनीतिक दल है, बल्कि यह एक विचारधारा है जो देश की जनता के विकास और समृद्धि के लिए समर्पित है। आज हम गर्व से कह सकते हैं कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्र निर्माण की दिशा में अपनी भूमिका निभा रहा है| इस अवसर पर भाजपा के अडिग सिद्धांत, मेहनत और समर्पण का सम्मान करते हुए, हम एकजुट होकर आगे बढ़ने का संकल्प लेते हैं।

