RADA
छत्तीसगढ़
Trending

विधायक चैतराम अटामी ने क्षेत्रवासियों को रामनवमी की बधाई दी,शोभायात्रा में कार्यकर्ताओ के साथ हुए शामिल

दंतेवाड़ा : श्री राम नवमी उत्सव समिति दंतेवाड़ा द्वारा प्रतिवर्ष की भांति रामनवमी के अवसर पर भव्य शोभायात्रा,झांकी एवं बाइक रैली का आयोजन किया गया | विधायक चैतराम अटामी भी शोभायात्रा में भाजपा पदाघिकारी,कार्यकर्ता एवं समर्थकों के साथ शामिल हुए | विधायक चैतराम अटामी ने सफल आयोजन हेतु आयोजनकर्ताओं की प्रशंसा की,रैली में शामिल भारी संख्या में सनातनी भाई एवं बेहनो को रामनवमी की बधाई एवं शुभकामनाएं दिया | विधायक चैतराम अटामी ने कहा की छत्तीसगढ़ से मर्यादा पुरषोत्तम प्रभु श्री राम जी का आत्मीय नाता रहा है,माता कौशल्या की इस पावन भूमि के कण कण से भांचा प्रभु श्री रामचंद्र जी का नाता है,14 वर्ष के वनवास के दौरान 10 वर्ष प्रभु रामचंद्र जी ने दंडकारण्य में बिताये जिसका बस्तर हिस्सा है | इस दौरान भाजपा प्रदेश मंत्री ओजस्वी मंडावी,जिला पंचायत सदस्य कमलविनाय नाग,जिला उपाध्यक्ष मुकेश शर्मा,सुनीता भास्कर,मंडल अध्यक्ष जय भंसाली,नगर पालिका दंतेवाड़ा अध्यक्ष पायल गुप्ता,नगरपालिका दंतेवाड़ा उपाध्यक्ष कैलाश गुप्त,प्रियंका बेहरा,निखिल नाग,डे नारायण समेत भारी संख्या में जनप्रतिनिधि,भाजपा पदाधिकारी,कार्यकर्ता,ग्रामीण,वरिष्ठगण,सनातनी माताएं एवं भाई बहने उपस्थित हुए |

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका