RADA
छत्तीसगढ़

महापौर मीनल चौबे ने जोन 10 में पार्षदों की ली बैठक

वर्षा पूर्व बड़े नालो की अभियान चलाकर 3 बार अच्छी तरह सफाई करवाने दिये निर्देश

रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर मीनल चौबे ने आज जोन 10 कार्यालय पहुंचकर निगम जलकार्य विभाग अध्यक्ष संतोष सीमा साहू, एमआईसी सदस्य डॉ. अनामिका सिंह, जोन 10 जोन अध्यक्ष सचिन बी मेघानी, पार्षद गायत्री नौरंगे पिंकी, विनय पंकज निर्मलकर, मनोज जांगडे, सुषमा तिलक साहू, विनय प्रताप सिंह ध्रुव, जोन कमिश्नर विवेकानंद दुबे, कार्यपालन अभियंता आशीष शुक्ला, दिनेश सिन्हा, सहायक अभियंता योगेश यदु, सुशील अहीर सहित उपअभियंताओं, अन्य संबंधित जोन अधिकारियों की उपस्थित में जोन के कार्यों की समीक्षा बैठक लेकर जनहित में आवश्यक निर्देश दिये।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
महापौर मीनल चौबे जोन 10 में पार्षदों की बैठक लेकर चर्चा करती

महापौर मीनल चौबे ने जोन कमिश्नर एवं जोन स्वास्थ्य अधिकारी को मानसून की पहली बारिश के पूर्व जोन 10 के सभी 7 वार्डो के सभी बडे नालो की 2-3 बार अच्छी तरह पूर्ण सघन सफाई गंदे पानी का सुगम निकास प्रबंधन करने प्राथमिकता से करवाने के निर्देश दिये है। महापौर ने अधिकारियों को जोन के वार्ड क्षेत्रों में नालो, नालियों पर कब्जा कर बनाये गये अवैध पाटो को तोड़कर नाले, नालियों की सफाई करवाने के निर्देश दिये है। महापौर ने गर्मी के दौरान सतत मॉनिटरिंग कर सभी वार्डो में रहवासियों को सुगम जलापूर्ति व्यवस्थित रूप से करने निर्देशित किया है। महापौर ने वार्डो में स्ट्रीट लाईट प्रबंधन कार्य अच्छी तरह करने के निर्देश अधिकारियों को दिये है। बैठक में महावीर नगर नाला के भीतर से पेड़ हटाने के निर्देश दिये गये।
महापौर ने अमृत मिशन योजना के तहत जोन 10 क्षेत्र में वार्डो में पेयजल आपूर्ति से संबंधित आ रही समस्याओं का वार्डो में निरीक्षण कर पार्षदो से समन्वय बनाकर त्वरित निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिये है। महापौर ने वार्ड पार्षदों से समन्वय रखकर वार्डो की जनसमस्याओं से अवगत होकर उनका जोन स्तर पर त्वरित निदान करने का कार्य प्राथमिकता से जनहित में करने कहा है। पंडित विद्याचरण शुक्ल वार्ड पार्षद ने सडक पर जल भराव होने की समस्या बतलाई तो महापौर ने संबंधित अधिकारी को साइट निरीक्षण कर पार्षद से चर्चा कर जानकारी लेकर समस्या का समाधान शीघ्र करने के निर्देश दिये। महापौर ने वार्डो में विकास कार्यों को गतिमान कर गुणवत्ता युक्त तरीके से सतत मॉनिटरिंग करके करवाने के निर्देश दिये है। जल कार्य विभाग अध्यक्ष संतोष सीमा साहू ने फिल्टर प्लांट से रायपुर शहर में दिये जा रहे पेयजल का विस्तृत विवरण बनाकर प्रस्तुत करने के निर्देश कार्यपालन अभियंता जल नरसिंह फरेन्द्र को दिये है। जल कार्य विभाग अध्यक्ष ने जोन 10 जोन कमिश्नर को सुझाव दिया है कि जोन के वार्डो में पार्षदों से समन्वय कर जनहित में नाली एवं पेयजल समस्या दूर करने विकास शुल्क मद से कार्य करवाये जाये। ताकि नागरिको को शीघ्र इन समस्याओं से राहत प्राप्त हो सके।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका