RADA
छत्तीसगढ़
Trending

विधायक मूणत , महापौर मीनल चौबे एवं सभापति  राठौड़ ने किया नवनिर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण

रायपुर । आज प्रदेश के पूर्व मन्त्री एवं रायपुर पश्चिम विधायक  राजेश मूणत ने रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नगर निगम रायपुर के जोन क्रमांक 8 के तहत आने वाले पण्डित जवाहर लाल नेहरू वार्ड नम्बर 2 के अंतर्गत मीडिया सिटी में पहुंचकर रायपुर पश्चिम विधायक निधि मद में 20 लाख 35 हजार रूपये की स्वीकृत लागत से नवनिर्मित सामुदायिक भवन का फीता काटकर लोकार्पण करते हुए नगर निगम महापौर  मीनल चौबे, सभापति  सूर्यकान्त राठौड़, लोक कर्म विभाग के अध्यक्ष  दीपक जायसवाल, जोन 8 जोन अध्यक्ष  प्रीतम सिंह ठाकुर, पण्डित जवाहर लाल नेहरू वार्ड नम्बर 2 के पार्षद  भगतराम हरवंश, मीडिया सिटी रहवासी संघ के अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार प्रेम पाठक, रायपुर प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष  प्रकाश शर्मा, मीडिया सिटी के रहवासी रायपुर प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष  बृजेश चौबे, वरिष्ठ पत्रकार सर्वश्री संजय शुक्ला, सुशील अग्रवाल, दान सिंह देवांगन,संजीव वर्मा, चन्दन साहू, भोलाराम सिन्हा, अजित परमार, विजय मिश्रा, कौशल तिवारी, सगुप्ता सीरीन, वरिष्ठ छायाकार  संतोष साहू, मीडिया सिटी के रहवासी वरिष्ठ मीडिया प्रतिनिधियों, महिलाओं, नवयुवकों, बच्चों सहित नगर निगम जोन 8 कार्यपालन अभियंता  अभिषेक गुप्ता, जोन स्वास्थ्य अधिकारी  गोपीचंद देवांगन और बड़ी संख्या में नगर के सामाजिक कार्यकर्त्ताओं की उपस्थिति के मध्य शानदार सौगात दी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मीडिया सिटी रहवासी संघ के अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार  प्रेम पाठक सहित संघ के सभी संचालकगणों,  मीडिया प्रतिनिधियों, रहवासीगणों ने मीडिया सिटी में नवनिर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण करने हेतु मीडिया सिटी में पहुंचने पर पूर्व मन्त्री एवं रायपुर पश्चिम विधायक   राजेश मूणत, महापौर  मीनल चौबे, सभापति  सूर्यकान्त राठौड़, एमआईसी सदस्य  दीपक जायसवाल, जोन 8 अध्यक्ष  प्रीतम सिंह ठाकुर, वार्ड पार्षद  भगतराम हरवंश का बुके प्रदत्त कर आत्मीय स्वागत किया. प्रदेश के पूर्व मन्त्री और रायपुर पश्चिम विधायक  राजेश मूणत ने मीडिया सिटी में नवीन सामुदायिक भवन का पूर्ण सदुपयोग करने और इसके अच्छे संचालन हेतु सक्रिय सहभागिता दर्ज करवाने की विनम्र अपील सभी रहवासियों, मीडिया प्रतिनिधियों, उनके परिवारजनों से की है, ताकि सबके सहयोग से नया सामुदायिक भवन सभी रहवासियों के लिए लम्बे समय तक उपयोगी बना रह सके.पण्डित जवाहर लाल नेहरू वार्ड पार्षद  भगतराम हरवंश ने नगर निगम जोन 8 के अंतर्गत पण्डित जवाहर लाल नेहरू वार्ड क्रमांक 2 में रायपुर पश्चिम विधायक निधि मद से नवीन सामुदायिक भवन मीडिया सिटी में बनवाये जाने पर सभी वार्डवासियों की ओर से रायपुर पश्चिम विधायक  राजेश मूणत महापौर  मीनल चौबे, सभापति  सूर्यकान्त राठौड़, एमआईसी सदस्य  दीपक जायसवाल, जोन 8 अध्यक्ष  प्रीतम सिंह ठाकुर सहित मीडिया सिटी रहवासी संघ अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार  प्रेम पाठक, रहवासी संघ के संचालक गणों, मीडिया प्रतिनिधियों, रहवासियों को हार्दिक धन्यवाद देते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका