RADA
छत्तीसगढ़

रायपुर ग्रामीण को 3.18 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात: विधायक मोतीलाल साहू ने जोन 1 के तीन वार्डों में किया सड़क-नाली निर्माण का भूमिपूजन

रायपुर – आज रायपुर ग्रामीण विधायक श्री मोतीलाल साहू ने रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 1 अंतर्गत संत कबीर दास वार्ड क्रमांक 3 के क्षेत्र में 7 विभिन्न स्थानों पर 1 करोड़ 2 लाख 46 हजार रूपये, यतियतनलाल वार्ड क्रमांक 4 के क्षेत्र में 5 विभिन्न स्थानों पर 38 लाख 59 हजार रूपये और बंजारी माता मन्दिर वार्ड क्रमांक 5 के क्षेत्र में 11 भिन्न स्थानों पर 1 करोड़ 77 लाख 47 हजार रूपये की स्वीकृत लागत से इस प्रकार भिन्न 23 स्थानों पर 3 करोड़ 18 लाख 52 हजार रूपये की स्वीकृत लागत से नये विकास कार्य जनहित में जनसुविधा विस्तार की दृष्टि से शीघ्र कराये जाने नगर निगम जोन 1 जोन अध्यक्ष श्री गज्जू साहू, एमआईसी सदस्य श्री नंदकिशोर साहू, वार्ड 5 पार्षद श्रीमती अम्बिका साहू, वार्ड 3 पार्षद डॉ. मनमोहन मनहरे, वार्ड 15 पार्षद श्री राजेश देवांगन सहित नगर निगम जोन 1 जोन कमिश्नर श्री अंशुल शर्मा सीनियर, कार्यपालन अभियंता श्री द्रोनी कुमार पैकरा, सहायक अभियंता श्री शरद देशमुख सहित गणमान्यजनों, सामाजिक कार्यकर्त्ताओं, महिलाओं, नवयुवकों, आमजनों की बड़ी संख्या में उपस्थिति के मध्य श्रीफल फोड़कर और कुदाल चलाकर भूमिपूजन करते हुए नागरिकों को अनुपम सौगात दी.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रायपुर ग्रामीण विधायक श्री मोतीलाल साहू ने भूमिपूजन करते हुए नगर निगम जोन 1 जोन कमिश्नर श्री अंशुल शर्मा सीनियर को तत्काल नए स्वीकृत विकास कार्य प्रारम्भ करवाकर सतत मॉनिटरिंग करते हुए तय समयसीमा के भीतर जनहित में जनसुविधा हेतु प्राथमिकता के साथ पूर्ण करवाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका