RADA
छत्तीसगढ़
Trending

विधायक पुरंदर मिश्रा ने वार्ड 12 के गंगानगर में करीब 32 लाख के निर्माण  कार्याें का किया भूमिपूजन

 रायपुर । आज रात्रि रायपुर उत्तर विधायक  पुरंदर मिश्रा ने नगर पालिक निगम रायपुर के जोन क्रमांक 3 के जोन अध्यक्ष और महात्मा गाँधी वार्ड नम्बर 12 के पार्षद डॉक्टर प्रमोद साहू सहित वरिष्ठ नागरिकों, गणमान्यजनों, सामाजिक कार्यकर्त्ताओं, नवयुवकों, महिलाओं, आमजनों, वार्ड के रहवासियों, नगर निगम जोन 3 जोन कमिश्नर  विवेकानंद दुबे, कार्यपालन अभियंता  ईश्वर लाल टावरे, उप अभियंता  नरेश कुमार साहू सहित सम्बंधित अधिकारियों, कर्मचारियों की उपस्थिति में महात्मा गाँधी वार्ड नम्बर 12 के गंगानगर क्षेत्र में लगभग 32 लाख रूपये की स्वीकृत लागत से शीघ्र सीसी रोड निर्माण और सामुदायिक भवन निर्माण कार्य जनहित में जनसुविधा विस्तार हेतु करवाने कार्य का भूमिपूजन श्रीफल फोड़कर एवं कुदाल चलाकर किया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा ने जोन 3 के सम्बंधित अधिकारियों को स्वीकृति अनुसार गंगानगर में नई सीसी रोड एवं सामुदायिक भवन का निर्माण शीघ्र तय समयसीमा के भीतर उच्च स्तरीय गुणवत्ता सहित प्राथमिकता से पूर्ण करवाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैँ।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका