RADA
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ महाविद्यालय को विधायक सुनील सोनी की सौगात: 10 लाख की लागत से बनेंगे अतिरिक्त कक्ष, छात्रों की सुविधा हेतु किया भूमिपूजन

सभापति श्री सूर्यकात राठौड, पार्षद व एमआईसी सदस्य श्री अमर गिदवानी, जोन 4 अध्यक्ष श्री मुरली शर्मा की गणमान्यजनो सहित रही उपस्थिति

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रायपुर – आज रायपुर दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी ने रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत रायपुर दक्षिण विधायक निधि मद से रायपुर नगर पालिक निगम जोन 4 अंतर्गत पंडित भगवतीचरण शुक्ल वार्ड क्षेत्र स्थित शासकीय जे. योगानंदम छत्तीसगढ़ महाविद्यालय परिसर में 10 लाख रू. की स्वीकृत लागत से श्रीफल फोड़कर एवं कुदाल चलाकर कार्यारंभ किया।
भूमिपूजन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रायपुर दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी सहित नगर निगम रायपुर के सभापति श्री सूर्यकांत राठौड, पंडित भगवतीचरण शुक्ल वार्ड पार्षद एवं नगर निगम संस्कृति विभाग अध्यक्ष श्री अमर गिदवानी, नगर निगम जोन 4 जोन अध्यक्ष श्री मुरली शर्मा, छत्तीसगढ़ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. तपेशचंद्र गुप्ता, मंडल अध्यक्ष श्री सुनील कुकरेजा,सामाजिक कार्यकर्त्ता पल्लवी पाण्डेय, अंकित निहाल, नगर निगम जोन 4 जोन कमिश्नर श्री अरूण ध्रुव, कार्यपालन अभियंता श्री शेखर सिंह, सहायक अभियंता श्री दीपक देवांगन, उपअभियंता श्री हिमांशु चंद्राकर, सुश्री अंकिता अग्रवाल, शासकीय छत्तीसगढ़ महाविद्यालय के प्राध्यापको, विद्यार्थियों सहित गणमान्यजनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं की बडी संख्या में उपस्थिति रही।
रायपुर दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी ने भूमिपूजन करते हुए जोन 4 जोन कमिश्नर एवं अधिकारियों को तत्काल शासकीय छत्तीसगढ़ महाविद्यालय में दक्षिण विधायक निधि से स्वीकृति अनुसार अतिरिक्त कक्ष निर्माण प्रारंभ कर समय सीमा में सतत मॉनिटरिंग कर गुणवत्ता युक्त तरीके से पूर्ण करवाना प्राथमिकता से किये जाने निर्देशित किया। दक्षिण विधायक ने विद्या की माता देवी सरस्वती के छायाचित्र में माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया ।
रायपुर दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी ने कहा कि उन्होने 4 माह पूर्व छत्तीसगढ़ महाविद्यालय में अतिरिक्त कक्ष बनवाने आवश्यक राशि की घोषणा की थी। उसे स्वीकृत कर कार्य आरंभ करवा दिया गया है। शीघ्र ही कार्य पूर्ण होगा एवं इसका लोकार्पण किया जायेगा। नया अतिरिक्त कक्ष बनने से शासकीय छत्तीसगढ़ कालेज के प्राध्यापकगण एवं विद्यार्थीगण यहां विविध सकारात्मक गतिविधियां नियमित रूप से कर सकेंगे। महाविद्यालय प्राचार्य श्री तपेशचंद्र गुप्ता ने रायपुर दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी को विधायक निधि से राशि स्वीकृत कर महाविद्यालय परिसर में अतिरिक्त कक्ष निर्माण कार्य प्रारंभ करवाने पर महाविद्यालय प्रशासन की ओर से हार्दिक धन्यवाद दिया।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका