
महतारी वंदन योजना से छत्तीसगढ़ की 70 लाख से अधिक महिलाएं लाभान्वित
रायपुर। छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय सरकार द्वारा शुरू की गई ‘महतारी वंदन योजना’ राज्य की महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हो रही है।शासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार अब तक, इस योजना से राज्य की 70 लाख से अधिक महिलाएं लाभान्वित हो चुकी हैं, जिससे उनके आत्मविश्वास में वृद्धि हुई है और वे अपने परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार ला रही हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!ये खबर भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ में वित्तीय क्रांति! सालाना 50 करोड़ की बचत से बढ़ेगी विकास की रफ्तार
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ सरकार की इस योजना के तहत, 21 वर्ष से अधिक आयु की विवाहित महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रुपये की आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खातों में प्रदान की जाती है। जिससे वे अपनी आवश्यकताओं को पूरा करने में सक्षम हो रही हैं। इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाना और उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सुधार करना है। अब तक, इस योजना से राज्य की 70 लाख से अधिक महिलाएं लाभान्वित हो चुकी हैं, जिससे उनके आत्मविश्वास में वृद्धि हुई है और वे अपने परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार ला रही हैं। अधिकृत जानकारी के अनुसार साय सरकार राज्य की 70 लाख महिलाओं को हर महीने करीब 700 करोड़ रुपये इस योजना के तहत सीधे उनके खातों में हस्तांतरित कर रही है। महतारी वंदन योजना के माध्यम से महिलाओं को प्राप्त होने वाली राशि का उपयोग विभिन्न तरीकों से किया जा रहा है। कुछ महिलाएं इस राशि का उपयोग अपने बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करने में कर रही हैं। जबकि अन्य महिलाएं इस धनराशि को बचत योजनाओं या म्यूचुअल फंड में निवेश कर अपने भविष्य को सुरक्षित बना रही हैं।
बलौदाबाजार जिले के ग्राम बल्दाकछार की कमार जनजाति की महिलाएं इस राशि का उपयोग बांस शिल्प कला में कर रही हैं, जिससे उन्हें स्वरोजगार के माध्यम से आर्थिक सशक्तिकरण प्राप्त हो रहा है। इसी तरह महासमुंद जिले के सिरपुर की रहने वाली केंवरा कमार पहले परंपरागत बांस शिल्प कारीगरी पर निर्भर थीं।
यह उनकी आजीविका का मुख्य साधन था, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण उनका व्यवसाय ठप पड़ गया था।महिला एवं बाल विकास विभाग से 1000 रुपये प्रतिमाह की सहायता राशि मिलने के बाद उन्होंने बांस, रस्सी और अन्य आवश्यक सामग्री खरीदनी शुरू की, इससे उनका व्यवसाय फिर से अच्छा चल रहा है।
ये खबर भी पढ़ें : डब्ल्यूपीएल 2025: मुंबई इंडियंस की धमाकेदार जीत, यूपी वॉरियर्स को 8 विकेट से हराया
सिरपुर की ही रहने वाली भामिनी गोस्वामी इस योजना का लाभ उठाकर अपनी बेटी टांसी गोस्वामी के भविष्य को संवार रही हैं।हर माह मिलने वाली 1000 रुपये की सहायता राशि को वे सुकन्या समृद्धि योजना में जमा कर रही हैं।
ये खबर भी पढ़ें : मोटापे से हैं परेशान? जानें वजन कम करने के Secrete
भामिनी कहती हैं कि पहले हमारे पास इतनी बचत नहीं होती थी कि हम अपनी बेटी के भविष्य के बारे में सोच सकें, लेकिन महतारी वंदन योजना ने हमें यह अवसर दिया है कि हम अपने बच्चों को एक सुरक्षित और उज्जवल भविष्य दे सकें।
ये खबर भी पढ़ें : Live: रायपुर के नवनिर्वाचित महापौर एवं पार्षदगणों का शपथ ग्रहण समारोह
महतारी वंदन योजना केवल एक आर्थिक सहायता योजना भर नहीं है, बल्कि यह महिलाओं के सशक्तिकरण का आधार भी बन रही है। धमतरी जिले की रुद्री निवासी लोमेश्वरी ओझा ने कहा कि इस राशि से उनकी छोटी-छोटी खुशियां पूरी हो रही है और वे अपने बच्चों की पढ़ाई लिखाई के लिए भी खर्च कर पा रही हैं।
ये खबर भी पढ़ें : CG News : रायपुर में हाेने वाले दाे दिवसीय राहगीर दिवस स्थगित
