RADA
राज्य

Mp News : एमपी के इस टाइगर रिजर्व में दो बाघ शावकों की मौत से मचा हड़कंप

Mp News : एमपी के इस टाइगर रिजर्व में दो बाघ शावकों की मौत से मचा हड़कंप

उमरिया। मध्य प्रदेश के उमरिया स्थित बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में एक ही दिन में दो बाघ शावकों की मौत के बाद हड़कंप मच गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार टाइगर रिजर्व के पनपथा और खितौली रेंज में दो शावकों की मौत हुई है। मरने वाले दोनों बाघ शावक एक वर्ष के अंदर के बताए जा रहे हैं। इधर जानकारी के बाद मौके पर पहुंची वन विभाग और प्रबंधन जांच में जुट गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मिली जानकारी के मुताबिक पनपथा रेंज अंतर्गत जिस बाघ शावक का शव पाया गया है वह बुरी तरह से नोचा हुआ था। घटना की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग का अमला मौके पर पहुंच गया और अपनी कार्रवाई में जुट गया। जबकि बाघ शावक का दूसरा शव खितौली परिक्षेत्र के गढ़पुरी गांव के पास मिला है। दोनो बाघ शावको की उम्र एक वर्ष बताई जा रही है।

बता दें कि इन दो बाघ शावकों की मौत के बाद इस वर्ष बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में मरने वाले बाघों की संख्या 9 हो गई है। जनवरी से अभी तक इतनी बड़ी संख्या में बाघों की मौत से बंधवगढ़ टाइगर रिजर्व के अस्तित्व पर प्रश्न खड़ा होने लगा है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका