राज्य

Mp News: ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया बोले : पहले मध्‍य प्रदेश में चार एयरपोर्ट थे अब 10 विमानतल होने जा रहे

Mp News: ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया बोले : पहले मध्‍य प्रदेश में चार एयरपोर्ट थे अब 10 विमानतल होने जा रहे

जबलपुर। ग्वालियर के एयर टर्मिनल का आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वर्चुअल शुभारंभ करेंगे। इस एयर टर्मिनल को पांच सौ करोड़ की लागत से बनाया गया है। डुमना एयरपोर्ट की खूबसूरत इमारत 10 मार्च को जनता के लिए खुल जाएगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दस मार्च को जबलपुर एयरपोर्ट का शुभारंभ करेंगें। प्रधानमंत्री मोदी वर्चुअली रूप से इसका शुभारंभ करेंगें।

इस दौरान केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि आज देश का नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं। जिन्‍होंने देश का झंडा देश और अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर पर नहीं, चांद पर ही गाड़ कर रख दिया है। उन्होंने बताया कि उप्र में 6, मप्र में दो, महाराष्ट्र में दो, कर्नाटक में दो, आंध्र प्रदेश में एक, पंजाब में एक और दिल्‍ली में एक कुल 15 एयरपोर्ट टर्मिनल का लोकार्पण-शिलान्यास पीएम मोदी करने जा रहे हैं।

सिंधिया ने बताया कि ग्वालियर में मप्र का सबसे बड़ा एयरपोर्ट बनाया गया है। अब तीन नए एयरपोर्ट बनने जा रहे हैं। उज्जैन में भी नया एयरपोर्ट बनने जा रहे हैं। गुना और शिवपुरी में एयरपोर्ट बनने जा रहे हैं। पहले चार एयरपोर्ट थे, अब 10 एयरपोर्ट होने जा रहे हैं।

Back to top button
📰 E-Paper