RADA
खेल

एमएस धोनी के लंबे बाल वाले ‘एनिमल’ लुक ने लूटी महफिल

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2025 की शुरुआत होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं। 22 मार्च से लीग के 18वें सीजन की शुरुआत हो रही है। फैंस एक बार फिर अपने पसंदीदा क्रिकेटर्स को देखने के लिए बेताब हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ये खबर भी पढ़ें : सैमसंग गैलेक्सी S24+ पर धमाकेदार ₹43,000 की छूट

सभी फ्रेंचाइजी IPL 2025 की तैयारी कर रही हैं। इस बीच आईपीएल 2025 के सबसे सफल कप्‍तानों में से एक रहे महेंद्र सिंह धोनी का एक वीडियो इंटरनेट पर तबाही मचा रहा है। इस वीडियो में धोनी ‘एनिमल’ में नजर आ रहे हैं। धोनी का लुक सोशल मीडिया पर महफिल लूट रहा है।

ये खबर भी पढ़ें : बॉलीवुड दीवाज़ के पर्पल सूट्स – स्टाइल जो आपका दिल जीत ले

ये खबर भी पढ़ें : आपके Budget रखते हुए ख्याल  TATA TIAGO – स्टाइल, सेफ्टी  के साथ

दरअसल, हाल ही में महेंद्र सिंह धोनी एक विज्ञापन में नजर आए। फिल्म निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा के इस एड में ‘कैप्टन कूल’ एमएस धोनी ‘एनिमल’ अवतार में नजर आते हैं।

ये खबर भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ में वित्तीय क्रांति! सालाना 50 करोड़ की बचत से बढ़ेगी विकास की रफ्तार

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर फिल्म ‘एनिमल’ में ऐसे ही नजर आए थे। IPL 2025 की शुरुआत से पहले धोनी का यह लुक उनके चाहने वालों को काफी भा रहा है। विज्ञापन में धोनी को काफी लंबे बालों में देखा जा सकता है। करियर के शुरुआती दिनों में धोनी इसी लुक में नजर आते थे।

ये खबर भी पढ़ें : निगम जोन 2 में होली मिलन समारोह, सभापति सूर्यकांत राठौड़ ने दी शुभकामनाएं

एमएस धोनी इन दिनों आईपीएल 2025 की तैयारी में जुटे हुए हैं। वह लीग में सबसे ज्‍यादा मैच खेलने वाले प्‍लेयर हैं। आईपीएल के पहले सीजन से लीग का हिस्‍सा रहे धोनी ने अब तक 264 मैच खेले हैं। इस दौरान माही ने 39.12 की औसत से 5243 रन बनाए हैं। धोनी चेन्‍नई सुपर किंग्‍स के अलावा राइजिंग पुणे सुपरजायंट का हिस्‍सा भी रहे हैं। वह लीग में छठे सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले बल्‍लेबाज हैं।

ये खबर भी पढ़ें : AC चालू करने से पहले ज़रूरी बातें

IPL में सबसे ज्‍यादा मैच

  • महेंद्र सिंह धोनी: 264 मैच
  • दिनेश कार्तिक: 257 मैच
  • रोहित शर्मा: 257 मैच
  • विराट कोहली: 252 मैच
  • रवींद्र जडेजा: 240 मैच

ये खबर भी पढ़ें : बेली फैट कम करने के लिए मेथी का उपयोग

IPL में सबसे ज्‍यादा रन

  • विराट कोहली: 8004 रन
  • शिखर धवन: 6769 रन
  • रोहित शर्मा: 6628 रन
  • डेविड वॉर्नर: 6565 रन
  • सुरेश रैना: 5528 रन
  • एमएस धोनी: 5243 रन

ये खबर भी पढ़ें : नैनीताल में घूमने के बेस्ट ठिकाने, ये यादें रहेंगी सुहाने

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका