RADA
छत्तीसगढ़

नगर निगम राजस्व विभाग की सभी जोनों में 200 से अधिक बकायेदारों पर बकाया राजस्व वसूलने कड़ी कार्रवाई, अनेक घरों के नल विच्छेद, कई दुकानों में सीलिंग, अनेक ने तत्काल किया भुगतान, कुछ ने पार्ट पेमेंट किया

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

आयुक्त के सख्त निर्देश पर सभी जोन कमिश्नर राजस्व वसूली हेतु अभियंताओं, राजस्व टीमों को लेकर वार्डो में फील्ड में उतरे

जोन 8 द्वारा 54, जोन 9 ने 50 और जोन 10 ने 71, जोन 4 ने 26, जोन 5 ने 17, जोन 6 ने 18, जोन 1 ने 12 बकायेदारों पर की कार्रवाई

जोन 8 ने 12 घरों और जोन 3 ने 6 घरों में बकाया अदा नहीं करने पर तत्काल नल विच्छेद की कार्रवाई की

रायपुर – रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त श्री विश्वदीप के सख्त निर्देश के बाद नगर निगम रायपुर के सभी जोन कमिश्नर वार्डो में फील्ड में अभियंताओं और राजस्व टीमों को लेकर उतरे और नगर निगम रायपुर के लिए अधिकाधिक राजस्व बकाया वसूलने अभियान सुबह से रात्रि तक निरन्तर चलाया.
नगर निगम राजस्व विभाग द्वारा निरन्तर बकायादारों से बकाया राशि अदा करने अपील की जा रही है और अंतिम नोटिस के बाद भी वर्षो से बकाया राशि अदा नहीं करने वाले बकायादारों पर कार्रवाई की गयी है. आज दिन भर में कुछ जोन कमिश्नरों की अगुवाई में 200 से भी अधिक बकायेदारों पर बकाया वसूलने जबरदस्त अभियान दिन भर निरन्तर जोन के कार्यपालन अभियंता, सहायक अभियंता, जोन सहायक राजस्व अधिकारी, उपअभियंता, राजस्व निरीक्षक, सहायक राजस्व निरीक्षक की टीम को लेकर चलाया.
आज नगर निगम जोन 10 राजस्व विभाग ने दिन भर में 71 बकायेदारों पर कार्रवाई की. बकाया निगम को अदा नहीं करने पर 48 बकायेदारों के संस्थानों में तत्काल सीलिंग की कड़ी कार्रवाई की गयी. 18 बकायेदारों ने तत्काल सम्पूर्ण बकाया अदा कर दिया. अन्य 5 बकायेदारों ने पार्ट पेमेंट करते हुए 24 घण्टे का समय माँगा. जोन 9 राजस्व विभाग ने 50 बकायेदारों पर कार्रवाई की, जिसमें 2 बकायेदारों ने तत्काल बकाया भुगतान कर दिया, वहीं 48 बकायेदारों ने बकाया अदा नहीं किया, तो उनके संस्थानों में सीलिंग की कार्रवाई की गयी.
जोन 8 राजस्व विभाग ने दिन भर अभियान चलाया और 54 बकायेदारों पर कार्रवाई की. इसमें से 12 बकायेदारों के घरों में बकाया अदा नहीं किये जाने पर उनके नल विच्छेद कर दिए गए. 35 बकायेदारों ने बकाया अदा नहीं किया, तो उनके प्रतिष्ठानों को तत्काल सीलबंद कर दिया गया. अन्य 7 बकायेदारों ने तत्काल बकाया राशि का भुगतान कर दिया.
जोन 4 राजस्व विभाग ने 26 बकायेदारों और जोन 5 राजस्व विभाग ने 17 बकायेदारों पर कार्रवाई की और बकाया राशि नगर निगम को अदा नहीं किये जाने पर सम्बंधित बकायेदारों के संस्थानों में तत्काल सीलबंदी की कार्रवाई की गयी.
जोन 3 राजस्व विभाग ने 8 बकायेदारों पर कार्रवाई की और 6 बकायेदारों के घरों के नल विच्छेद बकाया अदा नहीं किये जाने पर कर दिए गए, वहीं 2 अन्य बकायेदारों ने तत्काल बकाया राशि का भुगतान कर दिया. जोन 6 राजस्व विभाग टीम द्वारा 18 बकायेदारों पर कार्रवाई की गयी.7 बकायेदारों द्वारा बकाया अदा नहीं किये जाने पर उनके संस्थानो को सीलबंद कर दिया गया, वहीं 10 बकायेदारों ने सीलबंद कार्रवाई के दौरान बकाया राशि तत्काल अदा कर दी, एक अन्य बकायेदार ने एक साल का पार्ट पेमेंट कर शेष बकाया अदा करने 24 घण्टे का समय माँगा. जोन 1 ने 12 बकायेदारों पर कार्रवाई की और बकाया अदा नहीं किये जाने पर सम्बंधित बकायेदारों के संस्थानों को तत्काल सीलबंद कर दिया गया. सभी जोन में आयुक्त के सख्त निर्देश पर जोन कमिश्नर दिन भर पूरी टीम लेकर वार्डों में फील्ड पर निकले और जबरदस्त बकाया राजस्व वसूली अभियान नगर निगम रायपुर के हित में चलाया.

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका