National news : 495 वर्षों बाद रामलला ने भव्य महल में खेली होली, देश भर से उमड़े लोग
National news : 495 वर्षों बाद रामलला ने भव्य महल में खेली होली, देश भर से उमड़े लोग
रामनगरी की होली इस बात बेहद खास रही। राम मंदिर वाली होली को लेकर अयोध्या में जबरदस्त उल्लास नजर आया। भगवान श्री रामलला ने भी 495 साल बाद भव्य महल में होली खेली। इस दौरान देश भर के लिए मंदिर पहुंचे। अयोध्या में होली की सुबह सबसे पहले मठ मंदिरों में विराजमान भगवान को अबीर गुलाल अर्पित कर होली खेलने की अनुमति मांगी गई। इसके बाद पूरी अयोध्या रंग उत्सव के उल्लास में डूब गई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!रामलला के दरबार में पुजारियों ने रामलला के ऊपर पुष्पों की वर्षा कर अपने आराध्य के साथ होली खेली। उनके राग भोग और श्रृंगार के क्रम में उन्हें अबीर गुलाल अर्पित किया गया। 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया गया। पुजारी ने भी रामलला को होली के गीत सुनाए। वही राम जन्म भूमि परिसर में रामलला के दर्शन को पहुंचे श्रद्धालु भी होली के गीतों पर नाचते, झूमते, गाते नजर आए । इसी तरह पूरी रामनगरी में होली का उल्लास छाया रहा।

