राज्य

National News : इसरो चीफ एस सोमनाथ ने किया गंभीर बात का खुलासा, रिपोर्ट पढ़े आप भी चौक जाएंगे

National News : इसरो चीफ एस सोमनाथ ने किया गंभीर बात का खुलासा, रिपोर्ट पढ़े आप भी चौक जाएंगे

दिल्ली: ISRO यानी भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के चीफ एस सोमनाथ कैंसर से पीड़ित हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान खुद उन्होंने ही इस गंभीर बीमारी का खुलासा किया है। उन्होंने जानकारी दी है कि Aditya-L1 मिशन की लॉन्चिंग के दौरान ही उन्हें कैंसर के बारे में पता लग गया था। इतना ही नहीं कहा जा रहा है कि ऐतिहासिक चंद्रयान-3 मिशन के दौरान ही उन्हें स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं होने लगी थीं। इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट में इंटरव्यू के हवाले से बताया गया कि सोमनाथ को आगे हुए स्कैन से बीमारी के बढ़ने के बारे में पता चला था। इसरो चीफ का कहना है, ‘कुछ स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां चंद्रयान-3 के लॉन्चिंग के समय थी। हालांकि, तब तक इसके बारे में स्थिति साफ नहीं थी। कुछ भी तब पता नहीं था।’

उन्होंने कहा कि जिस दिन आदित्य एल-1 मिशन लॉन्च हुआ, ठीक उसी दिन उन्हें बीमारी के बारे में पता लग गया था। रिपोर्ट के मुताबिक, सोमनाथ का कहना है कि यह खबर सिर्फ उनके ही नहीं, बल्कि परिवार के लिए भी झटके के तौर पर सामने आई थी। बीते साल 23 अगस्त चंद्रयान-3 ने चांद पर सफलतापूर्वक लैंडिंग कर इतिहास रच दिया था। बीते साल 2 सितंबर को आदित्य एल-1 मिशन लॉन्च हुआ था। उस दौरान एस सोमनाथ के भी जांच हुई और स्कैनिंग में पेट में कुछ बढ़ने की बात का पता चला। रिपोर्ट के मुताबिक, जानकारी लगते ही वह आगे की जांच के लिए तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई रवाना हो गए। यहां उन्हें हेरेडिटरी बीमारी का पता चला। खबर है कि तब कुछ ही दिनों में साफ हो गया था कि वह गंभीर रूप से बीमार हैं।

 

Join Us

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
कटरीना कैफ का शादी और फेस्टिव सीजन के लिए एकदम परफेक्ट Samsung Galaxy का दमदार फीचर्स और शानदार कीमत पर लॉन्च, जाने कौन सा फ़ोन एक बार चार्ज, लंबी राइड — जानें BGauss की खासियत इस मदर्स डे, मां को पहनाइए बनारसी शान