राज्य

National news: उफ्फ ये मौसम: दिल्ली, हरियाणा, पंजाब में कई राज्यों में तूफ़ान का अलर्ट

National news: उफ्फ ये मौसम: दिल्ली, हरियाणा, पंजाब में कई राज्यों में तूफ़ान का अलर्ट

दिल्ली : दिल्ली-नोएडा के साथ ही यूपी, हरियाणा, पंजाब से लेकर राजस्थान समेत उत्तर भारत में मौसम बदल रहा है। दिल्ली में तो पिछले दिनों धूप खिलने के बाद कोहरा और अब बारिश हो रही है। राजधानी दिल्ली और नोएडा में शनिवार रात से ही रुक-रुक कर बारिश हो रही है। चंडीगढ़ में भी हल्की बूंदबांदी देखने को मिल रही है। मौसम विभाग की तरफ से रविवार को आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहने और धूल भरी हवाओं के साथ हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया है। दिल्ली में रविवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 19 और 10 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। मौसम विभाग की तरफ से यूपी, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब समेत 10 राज्यों में तेज हवाओं के साथ तूफान और बारिश का अलर्ट है।

दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली और आसपास के इलाकों नरेला, बवाना, अलीपुर, कंझावला, रोहिणी, मुंडाका, एनसीआर (बहादुरगढ़) हांसी, महम, रोहतक, खरखौदा, बावल, नूंह (हरियाणा) शामली, मुजफ्फरनगर (यूपी), तिजारा (राजस्थान) में हल्की तीव्रता वाली बारिश/बूंदाबांदी होगी। इसके अलावा पलवल, औरंगाबाद, होडल (हरियाणा) खतौली, सकौती टांडा, हस्तिनापुर, चांदपुर, दौराला, मेरठ, मोदीनगर, किठौर, अमरोहा, गढ़मुक्तेश्वर, पिलखुआ, हापुड़, गुलौटी और साहिबाबाद के आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम तीव्रता की रुक-रुक कर बारिश होगी।

Back to top button
📰 E-Paper