
लंबे समय से नकली नोट खपा रहे थे नक्सली, पुलिस को मिली सफलता
लंबे समय से नकली नोट खपा रहे थे नक्सली, पुलिस को मिली सफलता
सुकमा। नक्सल प्रभावित बस्तर क्षेत्र में नक्सलियों ने अब नकली नोट छापना शुरू कर दिया है। संगठन के बड़े कैडरों ने अपने लड़ाकों को नकली नोट छापने के लिए विशेष प्रशिक्षण भी दिया है। पुलिस ने 23 जून को तलाश अभियान के दौरान नक्सलियों द्वारा नकली नोट बनाने की मशीन, नकली नोटों के सैंपल, विस्फोटक और हथियार बरामद किए।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!ये खबर भी पढ़ें : नन्हे मुन्ने बच्चों को आंगनबाड़ी केन्द्र में मिल रही शीतल हवा
पुलिस अधीक्षक किरण चौहान ने बताया कि नक्सलियों द्वारा नकली नोट छापकर उन्हें बाजार में खपाने की सूचना मिलने पर जिला बल, जिला रिजर्व पुलिस बल बस्तर फाइटर और 50 वाहिनी केंद्रीय सुरक्षा बल की संयुक्त टीम विशेष नक्सल गश्त और सर्चिंग के लिए ग्राम मैलासूर, कोराजगुड़ा, दंतेशपुरम और आस-पास के क्षेत्रों की ओर रवाना हुई।
ये खबर भी पढ़ें : कद्दू का ऐसे करें Skincare में इस्तेमाल
अभियान के दौरान सुरक्षा बल जंगल और झाड़ियों में सर्च करते हुए आगे बढ़ रहे थे। ग्राम कोराजगुड़ा के जंगल और पहाड़ी क्षेत्र में नक्सली सुरक्षा बलों की गतिविधियों को देखकर भागने में सफल हो गए।
ये खबर भी पढ़ें : स्वस्थ जीवनशैली के लिए जानें स्वास्थ्य संबंधी सुझाव
घटना स्थल की सघन सर्चिंग के बाद, विभिन्न स्थानों पर छिपाकर रखे गए नकली नोट बनाने का उपकरण, कलर प्रिंटर मशीन, इन्वर्टर मशीन, कलर इंक, और 50, 100, 200, और 500 रुपये के नकली नोटों के सैंपल बरामद किए गए। इसके साथ ही भरमार बंदूक, वायरलेस सेट, मैग्जीन पाउच, नक्सली काली वर्दी, और भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री भी मिली।
ये खबर भी पढ़ें : 23 जून को पति पत्नी बनने जा रहे हैं सोनाक्षी और जहीर

