RADA
व्यापार

New Tax Law: बजट सत्र में पेश हो सकता है नया टैक्स बिल

Delhi: सरकार संसद के आगामी बजट सत्र में नया आयकर विधेयक लाने की योजना बना रही है। इसका उद्देश्य मौजूदा आयकर कानून को और अधिक सरल, समझने में आसान और छोटे फॉर्मेट में लाना है। नए कानून में पन्नों की संख्या करीब 60% तक घटाई जाएगी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ये खबर भी पढ़ें : 5 हजार मैं घूम सकते है ये 7 जगहें – Pratidin Rajdhani

बजट सत्र का कार्यक्रम

बजट सत्र का पहला चरण 31 जनवरी से 13 फरवरी तक चलेगा। इसकी शुरुआत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के लोकसभा और राज्यसभा के संयुक्त अधिवेशन को संबोधित करने से होगी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को केंद्रीय बजट 2025-26 पेश करेंगी। इसके बाद, सत्र का दूसरा भाग 10 मार्च से शुरू होकर 4 अप्रैल तक चलेगा।

ये खबर भी पढ़ें : TVS EXCEL Xl100 बन रही है लोगो की सबसे अच्छी पसंद – Pratidin Rajdhani

वित्त मंत्री ने जुलाई 2024 में अपने बजट भाषण में 1961 के आयकर अधिनियम की व्यापक समीक्षा का ऐलान किया था। इसके लिए केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) ने एक आंतरिक समिति बनाई।

ये खबर भी पढ़ें : आलिया भट्ट ने थाईलैंड वेकेशन से शेयर की फोटो, बिकिनी में ढाया कहर

इस समिति का काम था कानून को सरल और स्पष्ट बनाना, ताकि इसे आम करदाता भी आसानी से समझ सक l सूत्रों के अनुसार, नए विधेयक में अनावश्यक प्रावधानों और अध्यायों की संख्या घटाई जाएगी। पुराने और अप्रचलित कानूनों को हटाया जाएगा, जिससे करदाताओं के लिए यह प्रक्रिया आसान हो जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें : धन प्राप्ति के लिए कौन-से तेल का दीपक जलाना चाहिए? – Pratidin Rajdhani

वित्त मंत्री का उद्देश्य

निर्मला सीतारमण ने कहा था कि नए विधेयक का मकसद आयकर कानून को सरल, विवाद-मुक्त और पढ़ने-समझने में आसान बनाना है। इस कदम से करदाताओं को ज्यादा पारदर्शिता और निश्चितता मिलेगी। इसके साथ ही, कानूनी झगड़े और मुकदमेबाजी में भी कमी आएगी।

ये खबर भी पढ़ें : रायपुर ऑटो एक्सपो 2025 का शुभारंभ – Pratidin Rajdhani

नए आयकर कानून के जरिए करदाताओं को एक बेहतर और आसान व्यवस्था मिलने की उम्मीद है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि सरकार बजट सत्र में इस विधेयक को किस तरह पेश करती है और यह आम जनता के लिए कितना फायदेमंद साबित होता है।

ये खबर भी पढ़ें : फिल्म ‘लवयापा’ में शास्त्रीय नृत्य करती नजर आएंगी खुशी कपूर

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका