RADA
छत्तीसगढ़
Trending

 नवनिर्वाचित सरपंच भगवती मरकाम का अस्पताल में निधन

जांजगीर-चांपा। जिले के बलौदा ब्लॉक के ग्राम पंचायत जाटा बहेराडीह की नवनिर्वाचित सरपंच भगवती चंद्रकुमार मरकाम की बिलासपुर के अपोलो अस्पताल में आज गुरुवार काे निधन हो गया। भगवती मरकाम ने 23 फरवरी को पंचायत चुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल की थी ।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

उनकी जीत के बाद गांव में भव्य विजय रैली निकाली गई थी। ग्रामीणों ने घरों में आरती सजाकर उनका स्वागत किया और महिलाओं ने श्रीफल भेंट कर आशीर्वाद दिया। लेकिन, 26 फरवरी की रात को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें तुरंत बिलासपुर के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।

गुरुवार को उनके गृह ग्राम जाटा में अंतिम संस्कार किया गया। ग्रामीणों ने प्रशासन से उनके परिवार को हरसंभव मदद की मांग की है। भगवती मरकाम की अचानक मौत से उनका परिवार और समर्थक शोक में हैं।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका